Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
क्राइम

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दयालपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राशिद हत्याकांड में शामिल दो वांछित (Wanted) अपराधियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आतिफ और इस्माइल के रूप में हुई है, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं और कुख्यात अनवर ठाकुर गिरोह से जुड़े हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक राशिद की हत्या अनवर ठाकुर/हारून गिरोह और नसीम गिरोह के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश और गैंगवार का नतीजा थी। अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उस्मानपुर (तीसरा पुश्ता) से वजीराबाद रोड पर जाल बिछाया था। रात करीब 11:05 बजे जब मोटरसाइकिल पर सवार इन संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, तो आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों बदमाशों को धर दबोचा।

 इस सफल ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 0.32 बोर की दो पिस्तौलें, भारी मात्रा में जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मौके से मिली एक स्कूटी भी जांच में चोरी की पाई गई है। दिल्ली पुलिस की केंद्रीय जिला टीम इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.