Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में आग लगने से 16 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार,  भरूच।  गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बनाए गए कोरोना केयर वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। देखते- देखते आग की लपटें अस्पताल के आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई। भीषण आग को देख आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग की चपेट में हॉस्पिटल के कई मरीज आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसमें 16 लोगों की मौत की खबर है। इसमें 14 मरीज और दो स्टॉफ शामिल हैं। राज्य सरकार ने पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में यह घटना शुक्रवार रात करीब 12.30 हुई। भरूच स्थित पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक आग लग गई। माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी। बताया गया है कि जिस जगह आग लगी, वहीं पर आईसीयू वार्ड था। आग तेजी से फैली। इस कारण मरीजों को बाहर निकालने का बहुत कम समय मिला। जब तक मरीजों को बाहर निकाला जाता, इस दौरान काफी मरीज आग की लपटों में घिर चुके थे।

वहीं कोविड केयर सेंटर में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। तमाम पु​लिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हॉस्पिटल में फंसे लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए भरूच में कोविड देखभाल केंद्र के ट्रस्टी ज़ुबेर पटेल बताया कि यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे भरूच के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस और लोगों की मदद से हम रोगियों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर रहे हैं। घटना में 14 मरीजों और 2 स्टाफ नर्सों की जान गई है।

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि मैं मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भरूच अस्पताल में आग हादसे में अपनी जान गंवाई। राज्य सरकार दुर्घटना के पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!