Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम’’-वोटर जागरूकता अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 नवम्बर, 2021 से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। सभी बी.एल.ओ. अपने बूथ पर बैठकर नये पंजीकरण कर रहे हैं व वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार का यदि संशोधन है तो उसे भी किया जा रहा है। 25 नवम्बर, 2021 से 05 दिन इस विशेष कार्यक्रम के शेष रह जायेंगे।

‘‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम’’ के तहत सायं 07ः00 बजे बूथ पर मोमबत्ती, दिये व मशाल जलाकर लोगों को संदेश दिया गया कि जो लोग अभी तक भी अपना वोटर कार्ड नहीं बना पाये हैं, 30 नवम्बर तक अपने नजदीक के बूथ पर जाकर पंजीकरण करवायें। वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड करके भी वोटर कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। प्राचीन समय से ही पहाड़ों पर मशाल जलाकर संदेश देने की प्रथा है। दूर पहाड़ों पर रात्रि को चीड़ की छाल जलाकर प्रकाश के द्वारा संदेश दिया जाता रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त जनपदों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में स्वीप कॉर्डिनेटर श्रीमती सुजाता, स्वीप कन्सल्टेंट अनुराग गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल, अखिलेश मिश्रा, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई एवं बी.एल.ओ. द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!