Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

“नैनी झील के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए झील में मिलने वाले नालों का रख-रखाव एवं संरक्षण करना भी नितान्त आवश्यक है” : जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 नवम्बर 2020, नैनीताल (सूचना)। शहर में स्थित नाले नैनीताल शहर व झील की धमनियों के समान हैं। शहर में स्थित नाले आपदा के दौरान आपदा से बचाव, पेयजल आपूर्ति तथा पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र के साथ-साथ शहर के सामाजिक ताने-बाने से नालों का गहरा जुड़ाव है। इसके साथ ही आपदा से पूर्व यदि नालों की सफाई न हो और पानी का बहाव अवरूद्ध हो तो घरों तथा शहर को खतरा हो सकता है। इस प्रकार नाले शहर की भू-गर्भीय स्थिरता से भी जुड़े हुए हैं।

सरोवर नगरी देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ बड़ी तादाद में सैलानी हर वर्ष घूमने आते है। नैनी झील सरोवर नगरी प्राकृतिक सौन्दर्य में चार चाँद लगाने का काम करती है। नैनी झील की खूबसूरती अनायास ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का मानना है कि नैनी झील के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए झील में मिलने वाले नालों का रख-रखाव एवं संरक्षण करना भी नितान्त आवश्यक है।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल नैनी झील के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही झील में पानी की आपूर्ति करने वाले ब्रिटिशकालीन नालों के रख-रखाव एवं संरक्षण के लिए बेहद संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा झील संरक्षण एवं संवर्धन कार्य योजना के अन्तर्गत 497.46 लाख रूपये की लागत से नाला संख्या एक से 21 तक किये जा रहे जीर्णोद्धार कार्य तथा 205.57 लाख रूपये की लागत से नाला संख्या 23 से 60 तक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता, डिजाइन, स्पेशीफिकेशन, एवं अनुबन्ध की टर्म्स एवं कण्डीशन के सापेक्ष कार्यो की जाँच हेतु उप जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करते हुए निर्देश जारी किये थे कि समिति की संस्तुति के पश्चात ही कार्यों का भुगतान किया जायेगा।

कतिपय माध्यमों से प्राप्त नालों के मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन सविन बंसल द्वारा उपजिलाधिकारी नैनीताल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण एवं अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी की समिति का गठन किया गया। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नैतृत्व में समिति द्वारा कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में समिति द्वारा गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मापने के लिए जगह-जगह से निर्माण कार्य को तोड़ कर गुणवत्ता मानकों की जाॅच की गयी। जाँच के दौरान पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा उन कमियों को दूर कराने के बाद समिति द्वारा पुनः निरीक्षण के पश्चात 30 प्रतिशत कार्य को संतोषजनक पाया गया तथा शेष कार्य को समयबद्धता से गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

पुनः निरीक्षण के दौरान कार्य तकनीकि मानकों पर संतोषजनक पाया गया तथा निरीक्षणकर्ता तकनीकि अधिकारियों द्वारा कार्य गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया तथा कार्य कुशलता एवं सामग्री गुणवत्ता में सुधार किये जाने सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन कराया गया। निरीक्षण के उपरान्त समिति द्वारा ठेकेदार को 30 प्रतिशत कार्य के भुगतान की संस्तुति की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!