Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोरोना मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश का महोबा जनपद, मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने की जिला प्रशासन तारीफ, दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, महोबा। जून माह के प्रारंभ से ही कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घटते क्रम में आ रही थी। अंतत: 21 जून आते-आते यह संख्या शून्य पर पहुंच गई। इस तरह बुंदेलखंड में महोबा पहला जनपद बन गया जहां कोरोना का एक भी केस नहीं बचा। बुंदेलखंड के जिले की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को बधाई दी है।

सोमवार को जिले में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं शेष रहा। सीएमओ डा. एमके सिन्हा ने बताया कि इस समय रोजाना 1300 से अधिक जांच हो रही हैं। जिले में पहला कोरोना केस बीते साल एक मई को मिला था। सबसे पहले जिला अस्पताल के दो कर्मचारी संक्रमित मिले थे। जिले में संक्रमितों के इलाज के लिए पनवाड़ी, चरखारी, श्रीनगर में कोविड अस्पताल बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में लोगों को कोरोना से बचने के तरीके बताए।

वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए जुलाई से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत ब्लाकों में कलस्टर विभाजित कर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कबरई ब्लाक से रविवार को इसकी शुरूआत हुई थी। यहां आठ गांवों में 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट में सबसे पहले कबरई ब्लाक चुना गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जीआर रत्मेले ने बताया कि कबरई के आठ गांवों में 21 व 22 जून को बूथ बनाकर टीकाकरण होगा। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15051 लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। इन राजस्व गांव में 15 मोबीलाइजेशन टीमें बनाई गई हैं। जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तथा पंचायत सचिव शामिल रहेंगे। कबरई ब्लाक के आठ गांवों में सुरहा, कौहारी, गहरा बबेड़ी, बम्हौरी काजी, बघारी, धरौन व उटियां शामिल हैं।

लखनऊ में कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम- 09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जिले  के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपद के लोगों को जाता है। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संयम और जागरुकता का यह क्रम सतत बना रहे। उन्होंने कहा कि जनपद महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!