Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
उत्तराखण्ड

अंकिता भण्डारी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने गैरसैण में भरी हुंकार

कानून व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी

गैरसैंण। महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटनाओ, हत्या, बलात्कार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य सेवाओं, बेतहाशा महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने गैरसैण स्थित विधानसभा भवन का घेराव कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान ज्योति रौतेला नें कहा कि उत्तराखण्ड में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है। अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य में पिछले एक वर्ष में हुई अपराध की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में महिला अपराध, अन्य अपराधों का स्तर कहां पहुंच गया है।

उन्होनें कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के ढीले और लापरवाह रवैए की वजह से राष्ट्रीय मुद्दा बन गया। भाजपा नेता के रिसोर्ट पर आनन-फानन में बुलडोजर चलवाकर सारे साक्ष्य मिटा दिए गए। अंकिता केस के वीआईपी का नाम आज तक उजागर नहीं हो पाया है। इस हत्याकांड में एक नहीं सैकड़ों सवाल हैं जिनके जवाब अनुत्तरित हैं।

उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार देने के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, महिलाओं की हत्या, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य में विगत एक माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या।

उन्होने कहा कि केदार भंडारी 19 साल का युवा जो आंखों में सपने लेकर आया था अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने के लिए अचानक चोरी के इल्जाम में पुलिस पकड़ कर ले जाती है और केदार गायब हो जाता है। बाद मे उसके डूबने की मनगढ़ंत कहानी रची गई परन्तु लाश का आज तक कोई अता पता नहीं चला। उन्होनें कहा कि सल्ट के दलित युवक जगदीश की निर्मम हत्या देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना थी।

उन्होनें कहा कि हाल ही में हुई चमोली में पिंकी हत्याकांड, हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा महिला से बलात्कार की घटना, हर्रावाला देहरादून में दलित युवती मनाली हत्याकांड, हाथीबडकला देहरादून में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, टिहरी में दलित युवक जितेन्द्र दास एवं लखनलाल हत्याकांड, रुड़की के ढंडेरी गांववासी दलित युवक की हत्या ये सभी घटनाएं राज्य में समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था के जीते जागते उदाहरण हैं।

चम्पावत में महिला का बलात्कार, हरिद्वार में दलित महिला का बलात्कार के बाद हत्या करना, रूद्रपुर में एक नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या, देहरादून आईएसबीटी में सामूहिक बलात्कार, पिथौरागढ में महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला भी सामने आया हैं और भाजपा अपनी विफलता को छुपाने लिए अनर्गल बयान बाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!