Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राजकीय इन्टर कॉलेज, थानो में वोटर जागरूकता पर किया गया महिला चौपाल का आयोजन

  • मतदाता पंजीकरण के लिये स्वीप द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा महिलाओं को निर्वाचन के प्रति सशक्त करने के लिए महिला चौपाल का आयोजन किया गया। विधान सभा आगामी चुनावों में प्रतिभाग करने व महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत उपस्थित महिलाओं को जानकारीप्रदान की गयीं।

राजकीय इन्टर कॉलेज, थानो में आज, 30 अक्टूबर, 2021 को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा मतदान की शपथ दिलवायी गयी। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की बी.एल.ओ द्वारा महिलाओं को अपने कार्यों के बारे में बताया गया उन्होने बताया की 01 से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नया पंजीकरण करवाना, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का शोधन, नाम हटावाने पता बदलवाना आदि ऑनलाइन या बी.एल.ओ से मिलकर आसानी से करवाया जा सकेगा। उनके द्वारा फार्म-6, 6क, 7, 8, 8क के बारे में जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में समस्त फार्म प्रदर्शित भी किये गये।

राज्य समन्वयक सुजाता द्वारा उपस्थित महिला मंगल दल, आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्तियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व अन्य ग्रामीण महिलाओं का स्वागत कर “महिला वोट” की महत्वता पर चर्चा की गयी उनके द्वारा चुनाव से संबंधित प्रश्नोत्तरी गतिविधि कर जानकार महिलाओं का प्रोत्साहित किया गया। ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन कर महिलाओं को वोट डालने संबंधी विस्तृत जानकारी व मॉक पोल करवाया गया। महिलाओं की ईवीएम/वीवीपैट के प्रति जिज्ञासा का समाधान किया गया। हिमांशु नेगी एवं अनुराग गुप्ता द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्थानीय खेल के माध्यम से वोटर कार्ड बनाने, बूथ,वोटर हेल्पलाईन, दिव्यागों की सहायता, बुजुर्गों का पंजीकरण कराया गया।

स्वीप के इस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा वॉलीबॉल मैच के माध्यम से संदेश दिया गया – खेल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तो वोट लोकतंत्र के लिए। बालिकाओं ने 18 वर्ष पूरे होने पर अपना वोटर कार्ड बनाने की भी वोटर पंजीकरण डेस्क से जानकारी ली। नुक्कड नाटक द्वारा वोट की महत्वता व वोटर कार्ड बनाने की जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित महिलाओं द्वारा गढ़वाली गीत व नृत्य कर इस कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षित बनाया गया।

अन्त में समस्त महिलाओं द्वारा चौफुला लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर एन. पाण्डे, व अन्य स्टाफ द्वारा सहयोग कर प्रतिभाग किया गया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!