Breaking News :
>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महाशिवरात्रि पर्व स्नान की दृष्टिगत मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंजयाल ने की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2021, शनिवार, हरिद्वार (सूचना)। मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंजयाल ने आज महाशिवरात्रि पर्व स्नान की दृष्टि से मेला नियंत्रण भवन(सी०सी०आर०) के सभागार में एक समीक्षा बैठक की।

मेलाधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने, घाटों में चेन व टाइल्स की उचित व्यवस्था, आस्था पथ पर पानी की समुचित व्यवस्था करने, सड़कों के किनारे पड़े मलबे को हटाने, शौचालयों की समुचित व्यवस्था करने, सड़कों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाकुम्भ क्षेत्र में पानी की कहीं पर बिल्कुल भी कमी नहीं होने चाहिये। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ धूल उड़ने की सम्भावना है, वहाँ-वहाँ पर पानी का छिड़काव किया जाये। उन्होंने कहा कि पानी की कहीं पर भी लीकेज दिखाई नहीं देनी चाहिये। उन्होंने अधिकारियों को मेला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने, अण्डर ग्राउण्ड के जो तार कटे हैं, उन्हें ठीक करने, स्नान पर्वों के दिन स्नेक कैप्चर की समुचित व्यवस्था करने, घाटों पर जो चेंजिंग रूम खराब हैं, उन्हें हटाते हुये उनके स्थान पर नये चेंजिंग रूम स्थापित करने तथा आपसी तालमेल से सभी कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बैठक में कहा कि अधिकारियों के बीच में संवादहीनता की स्थिति नहीं आनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में क्वीक रिस्पांस टीम होनी चाहिये। उन्होेंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर में यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं कोई कमी तो नहीं है, अगर हैं, तो उसे तुरन्त दूर किया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड मैंनेजमेंट महत्वपूर्ण बिन्दु है। हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें एम्बुलेंस की व्यवस्थाओं का एक ट्रायल भी करना होगा। कोविड सैम्पलिंग का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैम्पलिंग टीम के साथ दो होम गार्ड के जवान तैनात किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेण्टर भी पूरी तरह से तैयार रहने चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान, धर्मशाला, होटल आदि में कोविड एप्रोप्रियेट विहैवियर का पूरा पालन होना चाहिये। उन्होंने कहा कि कण्ट्रोल रूम में एस.ओ.पी. के अनुसार एक डेडीकेटेड हेल्प डेस्क होना चाहिये। उन्होंने
अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइनेज, पार्किंग आदि की व्यवस्था 11 तारीख तक पूरी हो जानी चाहिये।

जिलाधिकारी ने नगर निगम की साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर पूर्ण रूप से ध्यान दें, क्योंकि यहां पर पूरे देश व विदेश से श्रद्धालु आयेंगे। उन्होंने कहा कि मेले से जितने भी लोग जुड़े हैं, उनकी एक टेलीफोन डायरेक्टरी होनी चाहिये, ताकि अधिकारियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहे। उन्होंने अधिकारियेां से कहा कि इलेक्ट्रिक सेफ्टी व फायर सेफ्टी को गंभीरता से लेना है। उन्होंने कहा कि स्नान पर्वों में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंजयाल ने एस.पी. यातायात से महाशिवरात्रि पर्व पर पार्किंग की व्यवस्था के सम्बन्ध में पूछा। इस पर एस0पी0 यातायात ने पार्किंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि स्नान पर्व के दिन भारी यातायात बन्द रहेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को जहां पर रोड अभी तक अधूरी बनी है, उसे पूरा करने, बैरिकेटिंग की अच्छी तरह से जांच-परख करने के निर्देश दिये। उन्होेेने अधिकारियों से कहा कि मेला क्षेत्र में जहाँ-जहाँ कमजोर बिल्डिंग हैं, वहाँ-वहाँ ज्यादा भीड़ न जुटने दें। उन्होेने सेक्टर मैजिस्ट्रेटों से कहा कि जिस भी सेक्टर में जो कमी है, उसके लिये आप कण्ट्रोल रूम में फोन करके, जिस तरह की आपको व्यवस्था बनाने में मदद की आवश्यकता है, उस तरह की मदद आप ले सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला जन्मेजय खण्डूड़ी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सी.ओ. में आपसी तालमेल बहुत अच्छा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व सी.ओ. की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी अतिक्रमण है, उसे अभी से हटाना शुरू कर दें तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि उस इलाके में दोबारा अतिक्रमण नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों का अच्छी तरह निरीक्षण कर लें तथा जहां कहीं भी घाटों व सड़कों में गड्ढे हों या खुले तार हों, शौचालयों में कोई कमी हो, उन्हें तुरन्त दुरूस्त किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर आवश्यकता पड़ने पर आप अस्थाई ब्रिजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में एक भी भिखारी नहीं दिखाई देना चाहिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने भी सम्बन्धित अधिकारियों से साफ-सफाई, वैरिकेटिंग की व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डाॅ० ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, दयानंद सरस्वती, किशन सिंह नेगी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ प्रवर्तन सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!