Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र सरकार ने 25 नवंबर से लागू किया नया नियम : दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से हवाई मार्ग और ट्रेन से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना अनिवार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन और ज्‍यादा सतर्क हो गया है। दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से हवाई मार्ग और ट्रेन से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है, कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्‍हें  राज्‍य में प्रवेश करने की अनुमति होगी। ये नियम 25 नवंबर से लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा दीपावली के बाद कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए ये नियम लागू किया गया है।

हवाई यात्रा कर मुंबई पहुंचने वाले सभी यात्रियों से एयरलाइंस कंपनियां बोर्डिंग पास देने से पूर्व आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की मांग करेगी और रेलवे स्‍टेशन पर भी यात्रियों से उनकी कोरोना रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट देखने के बाद ही रेलवे स्‍टेशन से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। सड़क मार्ग से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए भी  बार्डर पर स्‍क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद ही राज्‍य में प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाये जाने पर उन्‍हें वापस जाने या महाराष्ट्र में अपने खर्चे पर कोरोना टेस्‍ट करवाकर रिपोर्ट आने तक कोविड केयर सेंटर में रहना होगा। बता दें कि इस माह दिल्‍ली, गोवा, राजस्‍थान और गुजरात में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्‍तरी हुई है।

हवाई यात्रा कर मुंबई आने वाले यात्रियों को ये ध्‍यान रखना होगा कि उनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी न हो। अगर किसी यात्री के पास रिपोर्ट नही है तो एयरपोर्ट पर ही उनका सैंपल टेस्‍ट किया जाएगा। इस टेस्‍ट का खर्चा स्‍वयं यात्री को ही उठाना होगा। किसी व्‍यक्ति की रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो महाराष्ट्र सरकार के प्रोटोकॉल  के अनुसार कार्रवाई करेगी। इसी प्रकार रेल से  महाराष्ट्र  पहुंचने वाले यात्रियों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट 96 घंटे से अधिक पुरानी नही होनी चाहिये। जिनके पास कोरोना रिपोर्ट नहीं होगी उनकी रेलवे स्‍टेशन पर स्‍क्रीनिंग की जाएगी । लक्षण पाये जाने पर एंटीटेस्‍ट किया जाएगा नेगेटिव आने पर ही रेलवे स्‍टेशन से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!