Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
ताज़ा खबरेंदेश

देश के कई राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही, उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बंद

ज्यादा असर महाराष्ट्र और गुजरात में

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई जगहों पर बारिश आसमान से आफत के रूप में गिर रही है। बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश सबसे ज्यादा कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों में अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। उत्तराखंड के चमोली जिले में भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा और उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में बारिश की क्या स्थिति है, वो आपको बताते हैं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते राज्य में 1 जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। कई नदियों का बहाव तेज हो गया है। माया नगरी मुंबई में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मुंबई के कइ इलाकों में पानी जमा हो गया है। जलभराव के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। मुंबई में अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

गुजरात में कई गांवों का संपर्क टूट गया

गुजरात में अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटों में 6 लोगों की जान चली गई है। आलम ये है कि कई गांवों का संपर्क टूट गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ के जवान भी लगातार लोगों को बचा रहे हैं। विभिन्न इलाकों से अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित नवसारी का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की। राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है।

  • मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया
  • दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना
  • पीएम मोदी ने सीएम से फोन पर बातचीत की
  • पीएम ने मुख्यमंत्री को बाढ़ से प्रभावित लोगों सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया

उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश जारी

उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कई सड़कें टूट गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। चमोली जिले में बुधवार को बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है।

ओडिशा में पिछले दो दिनों जारी बारिश भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। भारी बारिश के कारण गजपति जिले के नुआगड़ ब्लाक के नुआपल्ली गांव में पहाड़ की चट्टान खिसकने से सात घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। अगले 24 घंटे में इसके और अधिक सक्रिय होने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक पूरे राज्य में भारी बारिश होने आशंका है।

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा अब तक 192 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के करीब 5.39 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 38,751 लोग अब भी आठ जिलों के 114 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

आंध्र प्रदेश गोदावरी नदी में बाढ़ आने से नदी किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। रेस्क्यू आपरेशन चलाकर 9,600 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। कोनसीमा के जिला कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने कहा कि 10 राहत शिविर खोले हैं। इन शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के चलते नाले-नदियां उफान पर हैं। कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क कट गया है। बस्तर जिले में भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। बीते पांच दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!