Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराणा प्रताप और हरि सिंह थापा स्पोटर्स कॉलेज की चयन प्रक्रिया पांच अप्रैल से होगी शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ मार्च, २०२० (सोमवार)। शैक्षिक सत्र 2020-21 में विभिन्न खेल विधाओं में प्रवेश के लिए महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोटर्स कॉलेज पिथौरागढ़ की चयन प्रक्रिया पांच अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, जूडो, व बॉक्सिंग खेलों में बालक वर्ग में प्रवेश दिया जाता है। वहीं, स्पोटर्स कॉलेज पिथौरागढ़ में फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स व वॉलीबॉल में प्रवेश होंगे। इसके लिए तीन चरणों में प्रदेशभर में ट्रायल रखे गए हैं। विभिन्न जनपदों से चयनित हुए खिलाड़ियों के अंतिम चयन ट्रायल मई के दूसरे सप्ताह में देहरादून में होंगे।

अजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य (महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज) का कहना है कि दोनों स्पोटर्स कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र के लिए चयन-प्रक्रिया की तिथियां तय की गई हैं। कोरोना के कारण अभी 31 मार्च तक सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं। यदि अप्रैल में भी इसे लेकर सरकार कोई निर्णय लेती है तो ट्रायल की तिथियों में भी बदलाव किया जा सकता है।

इन जगह होंगे ट्रायल

  • प्रथम चरण
  • केंद्र-चयन स्थल-तिथि
  • कोटद्वार-स्पोट्र्स स्टेडियम- 5 अप्रैल
  • काशीपुर-स्पोट्र्स स्टेडियम- 6 अप्रैल
  • रुद्रपुर-स्पोट्र्स स्टेडियम-7 अप्रैल
  • टनकपुर- स्पोट्र्स स्टेडियम-8 अप्रैल
  • चंपावत- स्पोट्र्स स्टेडियम-9 अप्रैल
  • पिथौरागढ़- स्पोट्र्स स्टेडियम-10 अप्रैल
  • डीडीहाट- राइंका डीडीहाट-11 अप्रैल
  • मुनस्यारी-जौहर क्लब मैदान-12 अप्रैल
  • बागेश्वर-रा.मा.वि. मैदान-13 अप्रैल
  • चौखुटिया-भाखली मैदान-14 अप्रैल
  • अल्मोड़ा- स्पोट्र्स स्टेडियम-15 अप्रैल
  • हल्द्वानी- स्पोट्र्स स्टेडियम-16 अप्रैल
  • रामनगर-रा.माह.वि मैदान-17 अप्रैल

द्वितीय चरण

  • पुरोला-रा.इं.का. पुरोला-20 अप्रैल
  • उत्तरकाशी- स्पोट्र्स स्टेडियम-21 अप्रैल
  • नई टिहरी-घंटाघर स्टेडियम-22 अप्रैल
  • पौड़ी-स्पोट्र्स स्टेडियम-23 अप्रैल
  • अगस्त्यमुनि- स्पोट्र्स स्टेडियम-24 अप्रैल
  • गौचर-मेला मैदान-24 अप्रैल
  • गोपेश्वर- स्पोट्र्स स्टेडियम-25 अप्रैल

तृतीय चरण

  • ऋषिकेश- आईडीपीएल-28 अप्रैल
  • हरिद्वार- भल्ला इंटर कॉलेज-29 अप्रैल
  • विकासनगर-आशाराम वैदिक इं. कॉ-30 अप्रैल
  • देहरादून-पवेलियन ग्राउंड- 1 मई

अर्हताएं

  • प्रवेश केवल कक्षा छह में दिया जाएगा
  • प्रवेशार्थी कक्षा पांच उतीर्ण हो
  • प्रवेशार्थी प्रदेश का स्थाई निवासी हो
  • प्रवेश के समय बालक की आयु दिनांक 1.7.2020 को 12 वर्ष से कम होनी चाहिए

बैटरी टेस्ट के मापदंड

  • 60 मीटर दौड़
  • स्टैंडिंग ब्रॉड जंप
  • 6 गुणा 10 शटल रन
  • बॉल थ्रो 400 ग्राम (मी./सेमी.)
  • 800 मीटर दौड़
  • फारवर्ड बैंड रीच

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!