Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादून

महाराज के अधिकारियों को निर्देश : रोड सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनार

मानसून से पूर्व सड़कों की नालियों व कलमटों की उचित सफाई सुनिश्चित करें : महाराज

लोनिवि द्वारा दून में स्मार्ट सिटी के तहत 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 जून 2024, देहरादून। रोड सेफ्टी एवं डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से सेमिनार का आयोजन करवायें। मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जल भराव वाले स्थानों का औचक निरीक्षण करें। भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने और जेसीबी की व्यापक उपलब्धता के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सड़कों के कलमटों एवं नालियों की सफाई समय से की जाए।

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।

महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। नो ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गो में कार्य किये जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!