Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ की अभनपुर और साजा विधानसभा की चुनावी सभाओं में गरजे महाराज

महाराज बोले, ‘सनातन धर्म का न आदि है न ही अनंत‘

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, छत्तीसगढ़/देहरादून। सनातन धर्म पर जो लोग अंगुलियाँ उठा रहे हैं वह सनातन धर्म की महत्ता को समझते ही नहीं हैं। सनातन धर्म का अर्थ है जिसका आदि और अंत नहीं होता, वह हमारे जीवन का आधार है। उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के परसाडा में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के समर्थन में और चिल्फी में साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के समर्थन आयोजित चुनावी सभाओं स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में तेजी के विकास कार्य हो रहे हैं। विश्व में आज भारत का जयगान हो रहा है। जबकि वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में विकास का पहिया जाम है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन कोयले में 540 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रत्येक गौठान में हर माह गौ वंश के संरक्षण के नाम पर 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने पीडीएस योजना को भी नहीं छोड़ा। खाद्य विभाग के डेटाबेस में 165000 मीट्रिक टन चावल दर्ज है, जबकि जिलों में दर्ज बचत के डेटाबेस में यही चावल मात्र 96080 मीट्रिक टन पहुँचा है। दोनों ही सरकारी आंकड़ों के बीच में 68900 मीट्रिक टन चावल का अंतर है, यह चावल आखिर कहाँ गया ? डेटाबेस में गड़बड़ी कर लगभग 600 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चुनावी सभा में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने का अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वह राज्य से भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लायें ताकि यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करें। इस मौके भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!