Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बॉंध प्रभावित परिवारों को दिये जाने मुआवजा में हो रही विलम्ब पर महाराज ने टीएचडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी बांध प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु प्रति परिवार 74.40 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित किये जाने में हो रहे विलम्ब को देखते हुए टीएचडीसी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर टिहरी बॉंध प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु प्रति परिवार 74.40 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित किये जाने में हो रहे विलम्ब को देखते हुए टीएचडीसी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए नंदगाँव के अलावा ग्राम खाण्ड धारमण्डल व गडोली आदि प्रभावित गाँवों के परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि दिए जाने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि पूर्व में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप टिहरी बॉंध प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों की बरसों से चली आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए केंद्र से कई दौर की बैठकों के बाद तय किया गया था कि टीएचडीसी पूर्ण प्रभावित प्रत्येक परिवार को 74.40 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

सम्पाश्विक क्षति नीति-2013 एवं संशोधित सम्पाश्विक क्षति नीति-2021 के तहत टीएचडीसी द्वारा टिहरी बॉंध प्रभावित नंदगाँव, ग्राम खाण्ड धारमण्डल व गडोली आदि प्रभावित गाँवों के परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना था। लेकिन टीएचडीसी द्वारा अभी तक नंदगाँव के 24 पूर्ण प्रभावित परिवारों को ही मात्र 50% धनराशि 9 करोड़ 35 लाख ही वितरित हो पाये हैं। टीएचडीसी की लेटलतीफी को देखते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूर्ण प्रभावित गाँवों के सपरिवारों को मुआवजा राशि वितरित किये जाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यू.के. सक्सेना, एजीएम विजय सहगल, सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल एवं अधीक्षण अभियंता आर.के. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!