Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराज ने भाजपा के सदस्यता महा अभियान में किया प्रतिभाग

जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की थी उन्हें चिन्ता

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे…..!” अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे…..!” अभियान के तहत बुधवार को प्रेम नगर (देहरादून) स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर पहुंच कर भाजपा के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा सदस्यता महाअभियान के तहत हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

महाराज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। उन्होंने राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट मानवतावादी होने का भी परिचय दिया। पंडित जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल का ही अनुसरण किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी दूरदर्शी सोच एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के लिए अपना सब कुछ होम कर दिया इसी प्रकार उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान देना चाहिए ताकि राष्ट्रहित के काम में और अधिक तेजी आ सके।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संजय अरोड़ा, विक्की खन्ना, विनोद पंवार, अनीता मल्होत्रा, सूर्य प्रकाश कटारिया, हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, चांद शर्मा, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!