Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी करोड़ों की सौगात

  • 77.44 लाख रूपये की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का भी किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, सतपुली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में शनिवार को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50 किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार रूपये की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज, बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवान, क्षेत्र पंचायत दीपा देवी, प्रधान प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह नेगी, परियोजना निदेशक सनातन, रमेश तिवारी एवं कैप्टन गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!