Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से भेंट, सभी राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे दुरूस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर, उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की माँग की। उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राजमार्गों को शीघ्र दुरूस्त के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उसके कार्यालय पर भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए बताया कि इन सड़कों पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी समय-समय पर इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग धुमाकोट तथा मुख्य अभियंता स्तर-1, राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा इन मार्गों से संबंधित संशोधित आंगणन आपत्तियों के निवारण के उपरांत 4 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार जाखन, देहरादून को राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट से बीरोंखाल 28 किमी, लागत 22.19 करोड़ रूपये, बीरोंखाल से मंजगाँव 30 किमी, लागत 16.85 करोड़ रूपये , गैस गोदाम से सलोनधार 25 किमी लागत 17. 26 करोड़ रूपये, पाबौ से बुआखाल 20.115 किमी लागत 12.24 करोड़ रूपये एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 जिसकी लंबाई 24 किमी० और लागत 17.86 करोड़ रूपये है, को इन राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने हेतु कहा गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा बताए गए राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ मंत्रालय को आदेशित किया कि इन सभी मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को भी जल्दी ही दुरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!