Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्ड

महाराज ने टूटे मालन पुल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी के घर पहुँकर उनके दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, कोटद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ बदरीनाथ रोड स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बारिश के कारण बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर टूटे हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मालन नदी पर डायवर्जन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसे 4 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की चुनौतियों से निपटा जा सके। कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से कई सेतुओं को क्षति पहुंची है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को खोला जाए। उन्होंने कहा कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

अपने कोटद्वार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बदरीनाथ रोड स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के आवास पर भी पहुँचे। हाल ही में राज भूषण सिंह रावत के पिता का आकस्मिक निधन हुआ था। कैबिनेट मंत्री महाराज उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!