Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने किया जौली ग्रांट एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग परिसर का औचक निरीक्षण

  • खामियों को दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत बनी न्यू टर्मिनल बिल्डिंग परिसर का पर्यटन की दृष्टि से निरीक्षण किया।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत बनी न्यू टर्मिनल बिल्डिंग परिसर का पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निर्माण के दौरान होने वाली अनेक खामियों की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। ज्ञात हो कि उक्त न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का 7 अक्टूबर को लोकार्पण होना है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग एवं उसके परिसर के निरीक्षण के दौरान साथ आए पर्यटन अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से भी उसे और अधिक अपनी संस्कृति के अनुरूप संवारने करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि न्यू टर्मिनल बिल्डिंग परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ-साथ गंगा, यमुना और सरयू जैसी पवित्र नदियों की स्तुति से संबंधित चित्रण किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिसर में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र सहित ऋग्वेद एवं यजुर्वेद की रीचाओं को भी अंकित करना चाहिए ताकि विश्व से आने वाला पर्यटक इस देवभूमि से एक आध्यात्मिक संदेश लेकर जाए। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि न्यू टर्मिनल बिल्डिंग परिसर में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए गढ़वाली एवं अंग्रेजी भाषाओं में स्वागत संदेश भी अंकित होना चाहिए। उन्होंने पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यू बिल्डिंग परिसर में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग एवं राफ्टिंग आदि के काउंटर लगने चाहिए।

पर्यटन मंत्री ने एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में चारधाम चित्रण में हुई त्रुटि के विषय में भी अधिकारियों को बताया। बच्चों के लिए शौचालय की अतिरिक्त व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर, एसडीएम डोईवाला मुक्ता मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश मेहता, एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान सहित संस्कृति विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!