Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

टिहरी बाँध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि के चैक

मंत्री महाराज ने टिहरी को दी 1289.82 लाख रुपये की सौगात

पंचायत चुनाव में 2019 से पूर्व वालों पर नहीं लागू होगा दो बच्चों वाला नियम

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उनके लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं जिनके 25 जुलाई 2019 से पूर्व दो से अधिक बच्चे हैं।
उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते करते हुए कही। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं उनके चुनाव लड़ने पर अब दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज जिला मुख्यालय सभागार में 13 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ टिहरी बाँध प्रभावित परिवारों के पात्र 100 लोगों को 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 7 सौ 37 रुपये की धनराशि के चेक एवं रौलाकोट के 113 पात्र व्यक्तियों को भूखंड आवंटन पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बाँध प्रभावित परिवारों की मुआवजे एवं पुनर्वास संबंधी लंबे समय से चल रही माँगों को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहे है। पुनर्वास विभाग के पास पुनर्वास हेतु भूमि का अभाव होने के कारण हमारी सरकार द्वारा भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री को प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास की समस्या के निदान हेतु प्रस्ताव रखा गया था जिस पर ऊर्जा सचिव एवं टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों की बैठकों के पश्चात और मेरे स्वयं के द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता से किए जाने के परिणाम स्वरूप टिहरी बाँध प्रभावित परिवारों को की पुनर्वास संबंधी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण हुआ है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पारसी क्षति नीति के तहत प्रभावित परिवारों को अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है जबकि अन्य प्रभावित ग्रामों के पात्र व्यक्तियों को भी शीघ्र मुआवजा दिये जाने के अलावा उनकी पुनर्वास संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

लोकार्पण, शिलान्यास एवं चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंहं, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भण्डारी, श्रीमती मीना खाली, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, सीता देवी, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत एवं राजेन्द्र जुयाल, दिनेश डोभाल, जगदम्बा रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, रामकुमार कठैल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण

प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में लोक निर्माण, लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उनमें मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 432.12 लाख रुपये की धनराशि से नरेंद्र नगर, मुनीकीरेती की विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा राज्य योजना के अंतर्गत प्रतापनगर में उत्तरकाशी, लम्बगाँव, घनसाली, तिलवाड़ा (NH 15) के 567.50 लाख रुपये की धनराशि से किये गये लम्बगाँव-कोटालगाँव-चमियाला मोटर मार्ग के नवीनीकरण के कार्य, विकासखंड भिलंगना में 49.86 लाख की लागत के डाबरा बैण्ड से गौजियाणा मोटर मार्ग में पी.सी. द्वारा डामरीकरण कार्य, 98.54 लाख रुपये की धनराशि से लम्बगाँव-कोटालगाँव-चमियाला से चंगोरा गाँव हेतु मोटर मार्ग के पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के साथ-साथ विकासखंड देवप्रयाग के दूयली और विकासखंड भिलंगना के सैन्दुल में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 21.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित सोलर पंपों का लोकार्पण करने के अलावा पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के कीर्तिनगर विकासखंड में ग्राम पंचायत बडोला में 20 लाख रुपये की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कफना में 20 लाख की धनराशि से प्रस्तावित पंचायत भवनों के निर्माण कार्य, विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत घण्डियाला में 20 लाख रुपये के पंचायत भवन, विकासखंड थौलधार के ग्राम पंचायत पगारी में 20 लाख रुपये के पंचायत भवन, विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत काण्डा में 20 लाख रुपये और ग्राम पंचायत नकोट में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भावनों के शिलान्यास सहित कुल 1289.82 लाख रुपये की धनराशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

महाराज ने टिहरी बाँध प्रभावित परिवारों को दी 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप टिहरी बाँध परियोजना के प्रभावित परिवारों को पार्श्विक क्षति नीति के तहत लंबे समय के इंतजार के पश्चात मुआवजे की 295,533,737.00 रुपये की धनराशि के चैक और भूखंड के पट्टों का आवंटित किया गया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप शनिवार को नंदगाँव के 20 पात्र व्यक्तियों को रुपये 46,565,555.00, की धनराशि, गडोली के 39 पात्र व्यक्तियों को रुपये 127,811,557.00 की धनराशि और खाण्ड धारमण्डल के 41 पात्र व्यक्तियों को रुपये 121,156,625 करोड़ की धनराशि सहित कुल रुपये 295,533,737.00 की धनराशि के चैक वितरित करने के साथ-साथ रौलाकोट के 113 पात्र व्यक्तियों को भूखंड पट्टों का आवंटन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!