Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दिया 37 करोड़ रूपए की योजनाओं का तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फरवरी 2023, गुरूवार, जयहरीखाल (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को विकासखंड जयहरीखाल के काण्डई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का भारी भरकम तोहफा दिया है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहाँ अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ ही 22 करोड 21 लाख की बड़ी धनराशि की गुर्जर खंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया।

क्षेत्रीय विधायक महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत 93 लाख 17 हजार की लागत की घेरुवा से गुर्जरखंड-मलाणा मोटर मार्ग योजना, राजकीय इण्टर कालेज, सिसल्डी तक 20 लाख 08 हजार के मोटर मार्ग, मेरैतपुर-कालौगाँव-डेबडाली-तिलस्या के सेरणकोट तक 86 लाख 34 हजार की लागत के मोटर मार्ग, 4 लाख 50 हजार की लागत के सेरु रौला से सिरोलखाल तोक (खैरा) मोटर मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत तोली, कोटातल्ला, खड़कोली में 10-10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भी शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 की 56 लाख 33 हजार की योजना, 45 लाख 56 हजार की लागत की धन्दोली से मोलीपास्ता मोटर मार्ग, 10 लाख की धनराशि से बने ग्राम पंचायत सौड़ के अंतर्गत सतपुली मोटर मार्ग से चिमदाडी के लिए संपर्क मार्ग, 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार के खैरासैंण-डौंर-नग्धार-बयाली मोटर मार्ग पर बने स्पान क्लास-ए लोडिंग का स्टील गार्ड सेतु और 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने स्पान के स्टील ट्रस मोटर सेतु का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, सतपुली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनोज खंतवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, मैत्री प्रकाश, संदीप कुमार, शकुंतला देवी, बजमोहन रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता विष्ट, श्रीमती लक्ष्मी देवी, यशराज सहित महिला मंगल दल, बसई, टसीला, काण्डई, घेरूवा वड्डा, तोली, मोली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!