Breaking News :
>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंन्दिरा गाॅंधी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार, देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंन्दिरा गाॅंधी की जयन्ती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके उपरान्त एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा द्वारा की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व० श्रीमती इंन्दिरा गाॅंधी के द्वारा देश के लिए दिये गये बलिदानों का वर्णन किया एवं साथ ही साथ उनकी देश के निर्माण में जो भूमिका रही थी, उसकी जानकारी भी विस्तार में साझा की गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी न केवल भारत के लिए आयरन लेडी थी बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश का गठन करने वाली महिला भी थी। स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी को तो विश्व की आयरन लेडी की संज्ञा देनी चाहिए। स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी के कई सख्त फेसलों ने सबको चौका दिया था। उन्होनें प्रीवी पर्स को समाप्त किया और बैंको का राष्ट्रीयकरण करने का साहसिक फैसला लिया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा ने कहा कि स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी को शक्ति-स्वरूपा बताते हुए कहा कि 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में जन्मी श्रीमती इंन्दिरा गाँधी ने स्वंन्त्रता आन्दोलन में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होनें स्वन्त्रंता आन्दोलन के दौरान अपनी वानर सेना बनाई और सैनानियों के साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी जैसा व्यक्तित्व हो नहीं सकता जिन्होनें राष्ट्र निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनका यह कथन कि “मेरे खून की एक-एक बूंद देश” के लिए ही समर्पित होगी। वह आज भी समस्त देशवासियों में एक नई उर्जा का सर्जनकर्ता है।

आज पूरा देश स्व० श्रीमती इन्दिरा गाॅधी जयन्ती पर उनका स्मरण कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है।

आज इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना, प्रवक्ता डाॅ० आर.पी. रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री ताहीर अली, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेष रमन, डाॅ० प्रतिमा सिंह, श्रीमती गरिमा महरा दसौनी, सचिव राजेश शर्मा, नवीन पयाल, सचिन थापा, श्रीमती रीता कुमार, अर्जुन सोनकर, पार्षद देविका रानी, कोमल बोहरा, सोम बाल्मिकि, अनुराधा मंजू, उदिमा, मनमोहन शर्मा, ललित थपलियाल, के.पी. सिंह, सावित्री थापा, अमिचन्द सोनकर, लखिचन्द बिजवाण, अजय बेनवाल, अनिल बलूनी, आदर्श सूद, महेश जोशी, ललित भर्दी, फरमान अली, राहुल पंवार, रोबिन, धीरेन्द्र सांवत, मोहित महता, हरेन्द्र बेदी, हरेन्द्र चोधरी, हरजीत सिंह, अरूण शर्मा, जहीर, सलीम, विकास नेगी, देवेन्द्र सिंह, सुधीर सुनेहरा, नानकचन्द राजकुमार यादव, भरत शर्मा, श्री बलराज भामडी, प्रियांश छाबड़ा, सौरभ सचदेवा, सुनील बांगा, अशोक कोहली, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!