Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज बोले, ‘इस बार शंकराचार्य जयंती पर आयोजित की जाएगी इतिहास की सबसे विशाल धर्मसंसद’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, हरिद्वार। इस साल शंकराचार्य जयंती पर हरिद्वार में सनातन धर्म के इतिहास की सबसे बड़ी धर्मसंसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह बात जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) की रिहाई के लिए हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और स्वामी अमृतानंद महाराज ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्‍होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश धर्मसंसद के मुख्य आयोजक योगी ज्ञाननाथ व यति सत्यदेवानंद भी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई के लिए सर्वानंद घाट पर अनशन में डट गए हैं।

आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर अयोजित होने वाली धर्म संसद के विषय में बताते हुए नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज हिंदू समाज की संत समाज की रक्षा में कोई भूमिका नहीं है। भारत में जितनी भी आतंकवादी घटना होती हैं, उसमें शामिल आतंकवादियों के मुकदमे जमीयते उलमाए हिंद लड़ती है। फिर भी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तथाकथित सनातन धर्म के धर्मगुरु उन्‍हें अपने मंचों पर बुलाकर विश्वासघात करते हैं। हिंदू समाज दिशाविहीन होकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध नहीं कर पा रहा है और धीरे-धीरे सर्वनाश की ओर बढ़ रहा है। सनातन के महाविनाश के इन क्षणों में आज हिंदुओं का यह संशय दूर होना ही चाहिए। इस बार की धर्मसंसद इसी विषय को लेकर आयोजित की जाएगी, जिसमें सनातन धर्म के सभी जगतगुरुओं, तेरह अखाड़ों के प्रमुखों सहित प्रमुख धर्मगुरुओं को निमंत्रण दिया जाएगा।

नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी अमृतानंद धर्मसंसद के मुख्य संयोजक होंगे जो पूरे देश में जाकर संतों को धर्मसंसद के लिये आमंत्रित करेंगे। वहीं उन्‍होंने कहा धर्मसंसद में देश के सभी प्रमुख हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से भी भाग लेने का आग्रह किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!