Breaking News :
>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर ने किया सरेंडर, भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊ। फूलपुर से सांसद रहे माफिया अतीक अहमदपर सरकार के शिकंजा कसने के कारण उसके दूसरे बेटे उमर अहमदने भी सीबीआइ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने 2 लाख रुपया के इनामी उमर अहमद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर सीबीआइ ने अतीक अहमद के पुत्रों पर लगातार शिकंजा कसा। अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का प्रयागराज तथा कौशाम्बी में अवैध निर्माण गिराने के बाद पुत्रों पर शिकंजा कसा गया। अतीक के छोटे बेटे मोहम्मद अली अहमद ने प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

मोहम्मद उमर अहमद 27 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने अभी रिमांड नहीं मांगी है। उमर के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुकी है। उमर पर दो लाख का इनाम घोषित था। लखनऊ के कृष्णानगर में बिल्डर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया की जेल में पिटाई और रंगदारी मांगने के आरोप की जांच सीबीआइ को सौंपी गई है। सीबीआइ आरोपित की तलाश कर रही थी।

jagran

पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने वर्ष 2018 में मोहित जायसवाल का अपहरण कर लिया था। कारोबारी को अपहर्ता गोमतीनगर से देवरिया जेल में बंद अतीक के पास ले गए थे, जहां उसकी पिटाई करके प्रापर्टी के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे और उसकी गाड़ी भी छीन ली थी। आलमबाग के विश्वेश्वर नगर निवासी मोहित जायसवाल रियल एस्टेट का काम करते हैं। तब उनका आफिस गोमतीनगर के विराट खंड में है। मोहित का आरोप है कि देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद ने दो वर्ष पहले उन पर धन उगाही का दबाव बनाया था। डर के कारण पीडि़त ने उस समय रुपये दिए थे। बाद में अतीक के दो गुर्गे फारुख और जकी अहमद ने फिर रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर दो माह पहले दोनों ने मोहित के ऑफिस पर कब्जा कर लिया और उनकी कंपनी में अपना नाम लिखवा लिया था।

मोहित को अतीक के गुर्गे कार समेत अगवा कर ले गए थे। उन्हें देवरिया जेल में पूर्व सांसद के पास ले जाया गया था, जहाँ पहले से अतीक का बेटा उमर, उसके गुर्गे जफरउल्लाह, गुलाब सरवर के अलावा 10-12 अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोपितों ने मोहित की पिटाई की। इसमें उनके दाएं हाथ की उंगलियों की हड्डियां टूट गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!