Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देश

मध्यप्रदेशः कर्ज माफी या मजाक, लाखों के ऋण में से माफ हुए मात्र 25 रुपये

खरगोन। farmer loan waiver in MP मध्य प्रदेश के खरगोन में  दो माह से कर्ज माफी का इंतजार कर रहे किसान कर्ज माफी की सूची देखकर चौंक गए। सूची में कुछ किसानों के सिर्फ 25 और 300 रुपये माफ होना दर्शाए गए थे। नाराज किसानों का कहना है कि कर्ज की राशि अधिक है।

ऐसे में प्रशासन का यह हिसाब समझ से परे है। प्रशासन का कहना है कि 31 मार्च 2018 तक की अवधि में जिन किसानों पर ऋण है, उन्हीं की सूची जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।

जय किसान ऋण मुक्ति योजना के तहत स्थानीय टाउन हॉल में कर्ज माफी की सूची बुधवार को चस्पा की गई। इसमें जैतपुर के किसान प्रकाश के 25 रुपये माफ होने की जानकारी थी। प्रकाश का कहना है कि ढाई लाख रुपये के कर्ज में से 25 रुपये किस हिसाब से माफ किए गए, समझ से परे है। इसी तरह सिकंदरपुरा के अमित के 300 रुपये माफ होने का जिक्र है। अमित का कहना है कि उन पर 30 हजार रुपये का कर्ज था।

किसानों का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर कर्ज की राशि जुटाकर जमा करवाई और खाता शून्य कर फिर से कर्ज लिया, लेकिन सूची में इसका उल्लेख नहीं है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में दो लाख 57 हजार 600 संभावित ऋणि कृषक हैं। इनमें सहकारी बैंक के एक लाख 52 हजार और राष्ट्रीयकृत बैंकों के 20 हजार 600 कृषक शामिल हैं।

सरकार को अपना वचन निभाना चाहिए

घोषणा के अनुसार सभी किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। सूची के मुताबिक कई किसानों का सिर्फ 25 रुपये तक कर्ज माफ किया गया, जबकि इससे अधिक कर्ज लिया गया है। सरकार को अपना वचन निभाना चाहिए।

-श्यामसिंह पंवार, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, खरगोन

सूची के अनुसार ही फॉर्म जमा किए जा रहे हैं

किसानों के 31 मार्च 2018 तक की स्थिति अनुसार कर्ज माफी की सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार ही किसानों के फॉर्म जमा किए जा रहे हैं।

-एमके बार्चे, महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, खरगोन

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!