Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस- पर देर रात को हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात को हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर कोच बस नगला खंगर के पास खड़े ट्राला में घुस गई। सैफई मिनी पीजीआई के डॉक्टर विश्वास दीपक ने कहा कि 31 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा कितना भीषण इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि बस में फंसे लोगों निकालने के लिए बस के हिस्से को गैस कटर से काटना पड़ा। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन रोक दिया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेस-वे से बस बिहार जा रही थी। बस में पांच दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे।

कटर और क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया गया

घायलों ने किसी तरह कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। नगला खंगर और आसपास के थानों की पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की तीन गाड़ियां दौड़ीं। बस में फंसी सवारियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कटर और क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया गया। एसएसपी सचिंद्र पटेल और एएसपी ईरज राजा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सैफई मिनी पीजीआइ भेजा गया।

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है

सैफई आते समय रास्ते में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से अधिकांश के बिहार के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर आदेश कुमार, एसडीएम सैफई हेम सिंह, क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी ने राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!