Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे IMA की कमान

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के नए कमांडेंट बने हैं। उन्होंने गुरुवार को 51वें कमांडेंट के तौर पर अकादमी की कमान संभाली है।

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह इस पद पर तैनात थे जो कि 40 साल की सैन्य सेवा के बाद गत दिवस सेवानिवृत्त हो गए हैं। अकादमी के सैन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों, जवानों व कैडेटों ने नए समादेशक ले. जनरल मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अकादमी स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने हुए सैन्य अफसरों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एनडीए के बाद आइएमए से प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी कर वह दिसंबर 1985 में सैन्य अकादमी से पास आउट होकर जम्मू-कश्मीर रायफल्स में कमीशंड हुए थे।

इस दौरान वह सेना में अहम पदों पर तैनात रहे। आतंक प्रभावित जम्मू-कश्मीर से लेकर राष्ट्रीय रायफल्स, त्रिपुरा, अरुणाचल आदि क्षेत्रों के आपरेशनल एरिया में उन्होंने सैन्य टुकड़ियों को कमान किया है। उत्तर पूर्वी राज्यों में माउंटेन डिविजन के जनरल आफिसर कमांडिंग पद पर भी वह तैनात रहे हैं। आइएमए की कामन संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा दिल्ली एरिया के जीओसी रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!