Breaking News :
>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन
देशविदेश

तीन महीने में ही उतरा प्यार का बुखार, सताने लगी बच्चों की चिंता, अब पाकिस्तान से लौटेगी भारत 

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, पेशावर। इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब भारत की याद आ रही है। इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी अंजू के पति नसरुल्ला ने दावा किया है कि अंजू को अपने दो बच्चों की याद आ रही है और वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं है। अंजू के अगले महीने अक्टूबर में भारत लौटने की उम्मीद है। 34 वर्षीय अंजू उर्फ फातिमा, जुलाई से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

अंजू के पति नसरुल्लाह ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ‘मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही हैं।’ नसरुल्ला ने कहा कि अंजू मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

अंजू के पति नसरुल्लाह ने अंजू के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि उनका भारत लौटना बेहतर होगा। बता दें कि अंजू के दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छ: साल का बेटा। नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान में आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंजू भारत लौट आएंगी। उसने यह भी कहा कि अगर उसे वीजा मिल जाए तो वह अंजू के साथ भारत आ सकता है।

पहले से थी शादीशुदा, प्यार हुआ और चली गई पाकिस्तान
अंजू राजस्थान के भिवाड़ी जिले की निवासी थी और वह पहले से ही शादीशुदा थी। 2019 में अंजू की फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में तब्दील हो गई। वह जुलाई में नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक चली गई और अभी वहीं रह रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!