Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

देहरादून में ‘लोकरंग उत्सव-2026’ का आगाज, देशभर की लोक संस्कृति एक मंच पर

लोकरंग उत्सव “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने वाला मंच : अजेय कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 मार्च 2026, देहरादून। देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुधवार, 25 मार्च 2026 को ‘लोकरंग उत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य देश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना और विविधता में एकता के सूत्र को सुदृढ़ करना है। गढ़वाल मंडल में 25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत देहरादून से हुई, जहाँ देशभर से आए कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार (संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड), जरनैल सिंह (सहायक निदेशक, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला), विशिष्ट अतिथि आदित्य चौहान (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड) एवं डॉ. राकेश भट्ट (डायरेक्टर, उत्सव ग्रुप एवं प्रोफेसर, दून यूनिवर्सिटी), सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजे के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजे के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और संस्थान के लिए यह गर्व का विषय है कि उसे इस राष्ट्रीय स्तर के उत्सव का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

मुख्य अतिथि अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आत्मा उसकी लोक कला और संगीत में बसती है। उन्होंने ‘लोकरंग उत्सव’ को “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने वाला मंच बताते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं का एक मंच पर संगम भारत की सांस्कृतिक एकता और समृद्धि का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का भी आह्वान किया।

उत्सव में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत ने पहाड़ की जीवंतता को दर्शाया, वहीं जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की लोक गाथाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया। उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि पंजाब की टीम ने ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। गुजरात की रंग-बिरंगी वेशभूषा एवं लोकगीतों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा, वहीं राजस्थान के कलाकारों ने अपनी विलुप्त होती लोक कला को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी कलाकारों और अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहायक निदेशक जरनैल सिंह ने बताया कि यह उत्सव आगामी चार दिनों तक गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग भारतीय लोक संस्कृति से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला सेन्टर के समन्वयक प्रकाश बिष्ट, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजय जोशी, अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे.एस. नेगी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत, प्रधानाचार्या चेतना गौतम, उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बडोनी, डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रेरणा गुसाई , नगमा, विशाखा, ख़ुशी, पंकज सजवान, सुनील बिष्ट सहित विभिन्न शिक्षक एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!