Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोक सेवकों के 14वां आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

  • सभी लोक सेवक नैतिक मूल्यों व कर्तव्यों को समझें व अपने जीवन मे उतारें। ……..मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल 28 दिसम्बर 2019 (सूचना)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डॉ० रघुनन्दन सिह टोलिया प्रशासन अकादमी नैनीताल में लोक सेवकों के 14वां आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोक सेवकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अधिकारी, कर्मचारी सरकार का आवरण होते हैं। इन्हीं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से ही जनता मे सरकार की छवि की पहचान होती है। अधिकारियों, कर्मचारियों के अच्छे कार्यों से जहाँ सरकार की छवि अच्छी होती है वही गलत कार्यों से सरकार की छवि धूमिल भी होती है इसलिए सभी लोक सेवक नैतिक मूल्यों व कर्तव्यों को समझें व अपने जीवन मे उतारें। मुख्यमंत्री ने लोक सेवक अपने उत्तरदायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें तथा कार्यो मे पारदर्शिता रखें। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा लोक सेवकों का दायित्व है कि वह समाज में सभी को साथ लेकर चलें, अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुये समाज में सामंजस्य स्थापित कर कार्यों का सम्पादित करें। उन्होंने कहा मूझे विश्वास है कि आप सभी लोक सेवकों को जहाँ भी जो भी दायिव्व मिले उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता से सकारात्मक सोच के साथ करेंगे। उन्होंने कहा मधुर वाणी व्यवहार करते हुये सभी की बातें एवं समस्यायें इतमिनान से सुनकर जन सामान्य के कार्य सम्पन्न करायें।

मुख्यमंत्री ने चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि दुनियां में एक घन्टे में एक बोली समाप्त हो रही है इसलिए हमें अपनी बोलियोें व भाषा को जीवित रखने के लिए आगे आकर कार्य करने होंगे, तभी हमारी बोलियां, भाषा संरक्षित व विकसित होगी यह हमारा दायित्व भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊंनी भाषा की चार पुस्तकें जिनका शीर्षक ‘‘धगुलि, हंसुलि, छुबकि एवं झुमकि’’ का विमोचन किया।
सचिव माननीय मुख्यमंत्री, आयुक्त कुमाऊँ एवं निदेशक एटीआई श्री राजीव रौतेला ने माननीय मुख्यंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। श्री रौतेला ने प्रशासन अकादमी के इतिहास एवं क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि अकादमी में उच्च गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि लोक सेवक दक्ष्य होकर अच्छे अधिकारी बनकर यहाँ से निकालें व अपने क्षेत्रोें मे जाकर अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। श्री रौतेला ने बताया कि वर्तमान में 13 महिला, 34 पुरूष कुल 47 विभिन्न सेवाओं के अधिकारी आधारभूत ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अकादमी में और गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रशिणार्थियों को दे सकें। उन्होंने कहा इसके लिए एटीआई मे ओपन आडिटोरियम, नये कक्षा, कक्षों के साथ ही अन्य कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मण्डल के जनपदों के एक-एक ब्लाक में 1 से 5 तक की कक्षाओं में कुमाऊंनी भाषा पुस्तके चलाई जायेंगी,  20 हजार पुस्तकें प्रकाशित कर जनपदों को उपलब्ध करा दी गई है जरूरत पड़ने पर और पुस्तकें प्रकाशित की जायेंगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोक सेवकों के 14वें आधारभूत प्रशिक्षणार्थियों के ग्रुप फोटोग्राफी खिचवाई इसके उपरान्त अकादमी एवं केएमवीएम वेबसाइट का माउस दबाकर उदघाटन किया। निदेशक अकादमी श्री राजीव रौतेला के नेतृत्व मे बनाई गई अकादमी पर फिल्म भी दिखाई गई। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बेतालघाट मे संचालित टेलीमेडिसन की अद्यतन जानकारी के साथ ही नैनीझील का इसरो के माध्यम से कराये गये बैथीमेट्री विशलेषण की भी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि जनपद मे 8 प्रसव केन्द्र प्रारम्भ किये गये है साथ ही आशा कार्यकत्रियों को पोेर्टल के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। प्रबन्ध निदेशक कुमाऊं मण्डल विकास निगम/ उपाध्यक्ष एनडीडीए रोहित मीणा के द्वारा नैनीताल, भीमताल, नकुचियाला, सातताल के सौन्दर्यीकरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारियां कम्प्यूटर के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य, अपर सचिव माननीय मुख्यमंत्री/महानिदेशक सूचना डॉ० मेहरबान सिह बिष्ट, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री रमेश भटट, उपाध्यक्ष केएमवीएन रेनु अधिकारी, डीआईजी जगत राम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, प्रधानाचार्य पटवारी प्रशिक्षण संस्थान श्रीष कुमार, संयुक्त निदेशक अकादमी नवनीत पाण्डे, संयुक्त निदेशक दीपक पालीवाल, उपनिदेशक रेखा कोहली, विवेक राय, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, विजय नाथ शुक्ल, डॉ० मंजू पाण्डे, डॉ० ओम प्रकाश, विवेक सिह सहित मनोज जोशी, मनोज साह, दया किशन पोखरिया, कुन्दन बिष्ट, अकादमी स्टाफ एवं लोक सेवक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!