Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

लोकसभा चुनाव 2024 : पाँचवें चरण में आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मई 2024, लखनऊ। पाँचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह से ही वोटिंग की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में वोटरों ने उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग ने सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़े दे दिए हैं। सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर कुल 12.89% मतदान हुआ है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। रायबरेली में पहले दो घंटे में 13.5 फीसद वोट पड़ा।

फैजाबाद में 14.38 % मतदान हुआ। लखनऊ में वोटिंग का प्रतिशत 10.39 तो मोहनलालगंज में 13.85 रहा। बाराबंकी में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।  गोंडा में सुबह नौ बजे तक 13 फीसद पड़े वोट।  लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सतीश मिश्रा ने वोट दिया। अमेठी में स्मृति ईरानी वोट देने पहुंची। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बाराबंकी में वोट दिया। कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह वोट देने पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!