Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार 

देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार है। मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को इसकी शुरुआत दूरस्थ क्षेत्र चकराता के अति दुर्गम मतदेय स्थलों की 122 पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ की गई। बाकी क्षेत्रों की 1,758 पोलिंग पार्टियों को मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। चकराता के दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां रवानगी की तैयारी में व्यस्त थीं, जबकि बाकी क्षेत्रों की पार्टियां निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर रही थीं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका अफसरों की टीम के साथ मौजूद रहीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी जायजा लेने पहुंचे, ताकि पोलिंग पार्टियों को रवानगी के पहले मतदान में निष्पक्षता और पारदर्शिता का अंतिम पाठ पढ़ाया जा सके।

देहरादून जिले में टिहरी संसदीय सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों, जबकि हरिद्वार सीट के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 1,880 मतदेय स्थल हैं और दूरी की बात की जाए तो चकराता क्षेत्र में 122 बूथ ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर व इससे अधिक की भी पैदल दूरी तय करनी होगी। लिहाजा इन पार्टियों को मतदान से दो दिन पहले रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर प्रशिक्षण हाल में भी विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया और मास्टर ट्रेनर को आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के अलवा अन्य क्षेत्रों की 1,758 पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया और मतदान सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका के साथ मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, एडीएम जय भारत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरगिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

चकराता के दूरस्थ क्षेत्रों में जाने वाली पोलिंग पार्टियां तीन ईवीएम के साथ रिजर्व ईवीएम भी अपने साथ ले गईं। जबकि रिजर्व ईवीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने साथ ले जानी थी। कई पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारियों ने अधिक सामान होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें 10 किलोमीटर पैदल पहाड़ में चढ़कर जाना है। पहले से ही उनके पास तीन ईवीएम मशीन और खुद का सामान है। ऐसे में रिजर्व ईवीएम होने से उनके पास सामान अधिक बढ़ गया और उन्हें सिर पर रखकर ईवीएम ले जानी पड़ी।

चकराता के दूरस्थ क्षेत्र में जाने वाली पोलिंग पार्टियों को समय से वाहन नहीं मिले। उन्होंने काफी देर तक बैठ कर इंतजार किया। इसके बाद वाहन मिले। चकराता के बहरावा बूथ को जाने वाले पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने बताया कि वह करीब 20 मिनट से बैठे हैं, लेकिन वाहन नहीं आया।

न ही वाहन चालक का नंबर उन्हें नहीं दिया गया। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद वाहन आने पर वह रवाना हुए। इसके अलावा कई वाहन छोटे होने पर पोलिंग पार्टी टीम को बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिली। खासतौर पर कई वाहनों में करियर न होने से वाहन के अंदर की काफी जगह सामानों से पट गई।

चकराता विधानसभा के दूरस्थ इलाकों में जाने वाली पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी, दो अपर पीठासीन अधिकारी, एक सहायक और दो सुरक्षाकर्मी साथ गए। इस दौरान हर पोलिंग पार्टी में कुल छह कर्मचारियों को रवाना किया गया। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पार्टियों की सुरक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश की होमगार्ड की टीम आई। सुरक्षाकर्मचारियों ने पहले आराम किया और बाद में ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!