Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली का हाल जानने अस्पताल पहुँचे संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज

  • व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग कर संस्कृति विभाग से भी दिलाया मदद का भरोसा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति के लिए काम करने वाले उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली जिनका इलाज हिमालयन अस्पताल में चल रहा है। उनका हालचाल जानने के लिए मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज स्वयं जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचे और उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रकाश मोहन की तीमारदारी में लगे उनकी पत्नी और दामाद को व्यक्तिगत रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ संस्कृति विभाग से भी उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी लोक कलाकारों की मदद करना हमारा दायित्व है।

ज्ञात हो कि संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को कल, सोमवार, 31 मई को जैसे ही पता चला कि लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली स्वास्थ्य खराब होने के कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने तत्काल उसी समय हिमालयन अस्पताल में उनकी तीमारदारी में लगे उनके दामाद राजकुमार से फोन पर बात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं उन्होंने तत्काल संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चौहान से बात कर विभाग से उन्हें मदद दिए जाने का भी निर्देश दिया।

उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली पूर्व में कोटद्वार स्थित अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल रेफर किया गया था।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!