Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में एक साथ 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, दो दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2020, शनिवार। शादी समारोह में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद समारोह में शामिल लगभग 100 से अधिक लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बन हुआ था। इसके बाद जांच में अचानक एक ही दिन में 24 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने काशीपुर में तत्काल प्रभाव से दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शनिवार सुबह दस बजे यह लागू हो गया है।

समारोह में शामिल लोगों सहित कुल 100 लोगों के सैंपल बीते आठ जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसमें से 14 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने बैठक आयोजित की। काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के पॉजिटिव केसों की गुणात्मक संख्या के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से अगले 38 घंटे के लिए लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। यह लॉकडाउन 12 व 13 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में सभी तरह के वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। यानी मॉल, व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान आदि बंद रहेंगे। इस दौरान केवल दवा की दुकानें और दूध डेयरी खोलने की छूट होगी।

दो दिन के लॉकडाउन की खबर सुनते ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शनिवार सुबह नौ बजे सब्‍जी की दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी। आमतौर पर सब्‍जी की खरीदारी के लिए लोग दोपहर के बाद या फिर शाम के समय ही बाहर निकलते हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि लोगों को जरूरी सामग्री की कमी नहीं होने की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!