Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत दिनभर की गई गतिविधियों की जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 18 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत आजाद नगर कालोनी में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था, जिसमें 28 दिन की अवधि पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त आज उक्त क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट जोन से मुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 11 कन्टेंमेंट जोन थे, जिनमें 7 कन्टेंमेंट जोन मुक्त हो गये तथा 4 कन्टेंमेंट जोन शेष हैं, जिनमें नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 1 एवं नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 3 जोन शामिल हैं।

जनपद के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से राज्य के अन्य जनपदों हेतु 290 व्यक्तियों को 15 बसों के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त उनके जनपदों हेतु भेज गया, जिनमें टहरी गढ़वाल के 44, पौड़ी गढ़वाल के 80, उत्तरकाशी के 42, चमोली के 40, रूद्रप्रयाग के 40, चम्पावत के 14, नैनीताल के 2, अल्मोड़ा के 20, उधमसिंह नगर के 2, बागेश्वर के 5, पिथौरागढ़ के 1 व्यक्तियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। इसी प्रकार जम्मू के 44 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से तथा हिमाचल प्रदेश के 52 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से उनके  गृह राज्यों में भेजा गया। नेपाल के 11 व्यक्तियों उनके देश हेतु चम्पावत तक बस के माध्यम से भेजा गया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज से अन्य राज्यों एवं जनपदों हेतु भेजे गये प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा किट जिसमें मास्क, साबुन  उपलब्ध कराया गया।  लाॅकडाउन अवधि में मणिपुर राज्य के जनपद देहरादून में फंसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्ष्ज्ञण एवं थर्मल स्क्रीनिंग उपरान्त मणिपुर राज्य के जीरीबान रेलवे स्टेशन तक पहुँचाने हेतु एक विशेष ट्रेन कल प्रातः 9 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, वेस्ट वारियर्स, जस्ट कैफे, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 2514 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, थाना पटेल नगर में 498, पटेलन गर चौकी में 400, आराघर चौकी में 250, धारा चौकी में 500, इन्दिरानगर चौकी में 200,  आईएसबीटी चौकी में 470, नगर निगम में 55, कचहरी में 85, घंटाघर में 22, पत्थरीबाग में 4, ट्रांस्पोर्टनगर में 20, आईटी पार्क में 10 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1531 निराश्रित पशुओं जिसमें 1161 श्वान, 319 गौवंश एवं 51 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1200 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी,  तहसील ऋषिकेश में 400, थाना पटेलनगर में 200, थाना राजपुर में 250,  कोतवाली दून में 100, थाना रायपुर में 100, थाना क्लेमेन्टाउन में 50, तहसील मसूरी में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा आज जाखन क्षेत्र में निवास कर रहे 100 निर्धन परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गयी।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि० के मुख्यालय महारानीबाग में 68 कार्मिकों तथा कुमार स्वीटस शाॅप के 25 कार्मिकों सहित कुल 93 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 940 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 11839 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2426 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 99 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 90, राशन हेतु 8 एवं अन्य  हेतु 1 काल प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 61 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  54.48 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 5 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 21 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 118.50 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन बीस बीघा/शिवा एन्कलेव/आवास विकास विभाग में 2 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत बीस बीघा ऋषिकेश में 512 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 115 ली०, चमन विहार कालोनी में 45 ली०, बीस बीघा ऋषिकेश में 40 ली०,  शिवा एन्कलेव में 55 ली० एवं आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 45 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 35 कुल 335 ली० दूध विक्रय किया गया।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/covid-19-ke-drishtigat-jaruratmandon-ko-vibhinn-sansthaon-ke-sahyog-se-zila-prashasan-ki-team-pahucha-rahi-hai-sahayata/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!