Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉक डाउन के दौरान निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न एवं भोजन की आपूर्ति हेतु किया गया विचार-विमर्श 

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 28 मार्च, 2020 (सूचना)। कोरोना वायरस के प्रकोप (महामारी) के कारण लॉक डाउन के दौरान निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराये जाने हेतु विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, राजनैतिक दलों, गणमान्य लोगों एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी, वित राजस्व एसएस जंगपागी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक मे वर्तमान मे लॉक डाउन के दौरान हल्द्वानी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे गरीब-असहाय व्यक्ति जिनके पास खाद्यान्न की कमी है या ऐसे व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से अपने एवं घर तक नहीं पहुँच पाये हैं उन्हें खाद्यान्न एवं भोजन की आपूर्ति किये जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया साथ ही सभी संस्थाओं, राजनैतिक दलों, गणमान्य लोगों से ऐसी विपरीत परिस्थितियों मे जरूरत मंदों को भोजन, खाद्यान उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा सहयोग की अपील की गई। जिस पर मौजूद सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने यथासम्भव पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव भगवान सहाय व भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि जिस स्थान पर खाद्यान्न, भोजन के पैकेट पहुँचाने है बता दिया जाए, संस्थायें उस स्थान पर पैकेट पहुँचायेंगे, खाद्यान्न व भोजन पैकेट वितरण प्रशासन व पुलिस की सहायता से ही किया जायेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि पैकेट मे 10 से 15 दिनों का खाद्यान्न हो ताकि बार-बार वितरण न करना पड़े। खाद्यान्न पैकेट में चावल, आटा, दाल,मसाले, नमक, तेल, माचिस साबुन आदि रखा जाए तथा सभी खादयान पैकेटो मे एकरूपता हो।
अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी विवके राय ने यह तय किया है कि खाद्यान्न पैकेट क्षेत्रीय खादय अधिकारी कार्यालय आवास विकास पर पैकेट उपलब्ध कराये जायें। जहाँ से प्रशासन व पुलिस की सहायता से सभी जरूरतमंद लोगों को खादयान उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद, प्रान्तीय नगर उद्योग, सिचाई विभाग, एमवी एजुकेशनल टस्ट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हल्द्वानी टैन्ट व्यापारी एसोसिएशन, पंजाबी सभा, पंकज कंसल, मित्र मण्डल ग्रुप, इलेक्ट्रॉनिक एसो एवं प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगलपडाव, हल्द्वानी द्वारा लगभग 400 खाद्यान्न पैकेट दिये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!