Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री आवास योजना से झोपड़ी के स्थान पर पक्का मकान बनने तक की कहानी स्वयं लाभार्थियों के जबानी सुनिए

लाभार्थियों ने मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार का सहृदय से आभार व्यक्त किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न लाभार्थियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी बताते हुए अपने अनुभव साझा किए कि कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से उनकी झोपड़ी के स्थान पर पक्का मकान बन गया। इसके लिए उन्होंने मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार का सहृदय से आभार व्यक्त किया।  

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी :
लाभार्थी : श्रीमती प्रेमवती देवी पत्नी गंगाराम वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : मारखग्रान्ट आई०डी० संख्या : UT149333251,
लाभार्थी : लियाकत अली पुत्र लफीत अली वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : माजरीग्रान्ट आई०डी० संख्या : UT117534690,
लाभार्थी : तारा चन्द पुत्र सुगन सिंह  वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : माजरीग्रान्ट आई०डी० संख्या : UT115724859,  
लाभार्थी : श्रीमती संगीता देवी पत्नी बनवारीलाल वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : माजरीग्रान्ट आई०डी०0 संख्या : UT124559111,
लाभार्थी : श्रीमती सुमन देवी पत्नी ऋषिपाल वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : माजरीग्रान्ट आई०डी० संख्या : UT115971336,
लाभार्थी : चन्दन सिंह नेगी पुत्र बहादुर सिंह नेगी  वर्ष : 2020.21 ग्राम पंचायत का नाम : मारखमग्रान्ट आ०डी० संख्या : UT132353244,
लाभार्थी : राजेन्द्र सिंह पुत्र सुगन सिंह  वर्ष : 2020-21 ग्राम पंचायत का नाम : मारखमग्रान्ट आई०डी० संख्या ; UT149584323

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी बताते हुए, बताया गया कि मजदूरी करके केवल अपने परिवार का भरण-पोषण किया जा सकता था। इससे आगे कुछ नहीं कर पा रहे थे तथा कच्चे मकान में वर्षाकाल एवं तेज हवायें चलने के दौरान खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से कैसे उनका अपना पक्के मकान का सपना पूर्ण होने की कहानी बयां करते हुए लाभार्थियों ने बताया कि गत वर्ष ग्राम प्रधान ने बताया कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत है, कुछ दिन बाद ब्लाक से ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उनकी झोपड़ी का जियो टैंग/फोटो करते हुए आधार कार्ड कि छायाप्रति और बैंक पास बुक की छायाप्रति माँगी, इसके एक सप्ताह के अन्दर संबंधित लाभार्थियों के बैंक खाते में रू० 60000.00 (साठ हजार रूपये) की प्रथम किस्त आई। इससे उनके मकान का कार्य लिन्टर स्तर तक करवाने के उपरान्त ब्लाक से ग्रा०वि०अ० आये और उन्होंने मकान की लिन्टर स्तर की जियो टैंग/फोटो लेने के उपरान्त एक सप्ताह के भीतर लाभार्थियों के बैंक खाते में रू० 40000.00 आ गये और उनके मकान का कार्य पूर्ण किया गया। कार्य पूर्ण होने के फलस्वरूप ग्रा०वि०अ० द्वारा फिर जियो टैंग लेकर लाभार्थियों के बैंक खाते में रू० 30000.00 की अन्तिम किस्त आयी तथा साथ ही साथ साजो- समान एवं बर्तन आदि हेतु राज्य सरकार द्वारा मा० मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार रू० 5000.00 की धनराशि दी गयी एवं मनरेगा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को 95 दिन की मजदूरी रू० 20235 भी दी जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों का अपना पक्का मकान शौचालय सहित बनाने का सपना पूरा होने पर लाभार्थी एवं उनके परिजन पक्का मकान मिलने से खुश हैं। उन्होंने इसके लिए मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही अन्य पात्र व्यक्तियों को जिनके पास पक्का मकान नहीं है, इस योजना से लाभान्वित होने के लिए ग्राम प्रधान के माध्यम से इसके लिए आवेदन करते हुए योजना का लाभ उठाने को प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना – लाभार्थी : लियाकत अली पुत्र लफीत अली

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!