Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

UKSSSC के स्नातक स्तर की परीक्षा की तरह सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर भी हुआ था लीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तर की परीक्षा की तरह ही एक और परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस मामले के सामने आने के बाद अब प्रदेश का युवा वर्ग खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।

UKSSC पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की टीम हाकम सिंह को यूपी के धामपुर और बिजनौर ले गई। वहां भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे देहरादून लाया गया, यहां उससे एसटीएफ टीम ने कार्यालय में दोबारा पूछताछ की। एसटीएफ ने आरोपित हाकम सिंह को तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ के रडार पर उत्‍तरकाशी के कुछ लोग हैं। एसटीएफ इन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर सकती है। इनमें अधिकतर हाकम सिंह रावत के करीबी हैं, जिन्होंने हाकम से पेपर लेकर परीक्षा दी और पेपर भी लीक किया।

UKSSSC के स्नातक स्तर की परीक्षा की तरह सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर भी पहले ही लीक हो गया था। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस मामले में देहरादून के रायपुर थाने में पेपर लीक करने वाले गिरोह के छ: आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले ही प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी ने प्रश्नपत्र को एक पेनड्राइव में निकालकर दूसरे आरोपित को दे दिया था। इसके बाद यह पेपर अभ्यर्थियों को 10-10 लाख रुपये में बेचा गया था।

STF यूकेएसएसएससी द्वारा चार व पांच दिसंबर 2021 को आयोजित की गई स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की बात भी सामने आ गई।

DGP ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच में पता चला कि यह पेपर भी लखनऊ स्थित आयोग की आउटसोर्स प्रिंटिंग प्रेस आरएमएस के कंप्यूटर आपरेटर प्रदीप पाल ने लीक किया था।

परीक्षा से एक दिन पहले पेपर पेन ड्राइव में लिया और दूसरे कर्मचारी जयजीत दास निवासी ग्राम भिस्व जिला महाराजगंज (उप्र) वर्तमान निवासी पंडितवाड़ी देहरादून को दिया था। जयजीत ने यह पेपर न्यायिक कर्मचारी सितारगंज मनोज जोशी, कुलवीर सिंह निवासी सादीपुर, बास्टा, चांदपुर, बिजनौर, पीआरडी के कर्मचारी मनोज जोशी निवासी सेरा, पाटी, जिला चंपावत वर्तमान निवासी सितारगंज ऊधमसिंहनगर और दीपक चौहान निवासी मखडैत पटवारी, टिहरी गढ़वाल को दिया था।

सभी आरोपितों ने कई अभ्यर्थियों को पेपर10-10 लाख रुपये में बेचा था। प्रदीप पाल, जयजीत दास, कुलवीर सिंह, दीपक चौहान, मनोज जोशी, मनोज जोशी (न्यायिक कर्मचारी) के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये सभी आरोपित स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में भी शामिल हैं।

25,805 अभ्यर्थियों ने दी थी सचिवालय सुरक्षा रक्षक के 33 पदों के लिए परीक्षा

26 सितंबर 2021 को सचिवालय सुरक्षा रक्षक के 33 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। 25,805 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश में 107 केंद्र बनाए गए थे। छह महीने बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!