Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भक्तों के बिना ही होगी विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, भुवनेश्‍वर। ओडिशा सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी जगन्नाथ धाम पुरी में होने वाली महाप्रभु जगन्नाथ जी की विश्व प्रसिद्ध पर प्रतिबंध जारी किया है। पुरी के अलावा राज्य के अन्य किसी भी जगह पर महाप्रभु की रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। कोरोना स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामान्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

पिछले साल रथयात्रा के समय राज्य में कोरोना की पहली लहर चल रही थी और वर्तमान समय में दूसरी लहर चल रही । पिछले कुछ दिनों से दैनिक संक्रमण की संख्या में काफी कमी आयी है, परन्तु स्थिति सामान्य नहीं हुई है। अब भी दैनिक संक्रमण 6 हजार से अधिक है। राज्य में तीसरी लहर तीसरे चरण का लाॅकडाउन लगाया गया है जो कि 17 जून तक है। आगामी सप्ताह में स्थिति और सुधरने की उम्मीद की जा रही है। स्थिति को देखकर सरकार 17 तारीख के बाद लाॅकडाउन का रहेगा या हटाया जाएगा, निर्णय लेगी।

रथयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। केवल सेवक ही रथयात्रा में नियोजित होंगे। इन सेवकों के लिए भ नियम बनाया गया है। जो सेवक दो डोज टीका ले चुके हैं या फिर रथयात्रा से 48 घंटे पहले की जिनके पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट होगी, उन्हें ही रथयात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि पिछले साल की तरह इस साल भी प्रतिबंध के बीच पुरी में रथयात्रा निकाली जाएगी। विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि पिछले साल की ही तरह इस साल भी पुरी में रथयात्रा में कर्फ्यू लगाया जाएगा। पुरी के लिए बस एवं गाड़ियों के आवागमन को बंद कर दिया जाएगा।

विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि राज्य में अन्य सभी मंदिर में रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी, मगर रीति नीति सम्पन्न करने की अनुमति दी गई है। मंदिर परिसर में रीति-नीति को सम्पन्न किया जा सकेगा। हालांकि मंदिर के बाहर कुछ भी कार्यकलाप नहीं होगा। विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि उसी तरह से पुरी रथयात्रा का सीधा प्रसारण का दायित्व राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पास होगा। उन्होंने कहा है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अन्य चैनल फीड ले सकेंगे। उन्हें खुद सीधा प्रसारण की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है। उसी तरह से रथयात्रा की तस्वीर के लिए जिला प्रशासन के साथ चर्चा कर व्यवस्था की जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि महाप्रभु जगन्नाथ जी की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 12 जुलाई को है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!