Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
देश

उत्तर प्रदेश व दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, मध्य भागों और उत्तर प्रदेश की तलहटी, उत्तराखंड, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभवाना है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, दिल्ली, दक्षिण गुजरात, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी, लू और उमस की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। अगले 24-48 घंटे में मानसून सक्रिय होने वाला है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बननी शुरू हो गई। गुरुवार रात को हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून फिर एक्टिव होता दिखाई दे रहा है। मौसम की जानकारी देने वाली स्काई मेट वेडर के अनुसार लगभग 4 सप्ताह तक स्थिर रहने के बाद मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले 3-4 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अच्छी बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिलेगी।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही रुक-रुक कर बारिश होगी।

कई दिनों से उमस व गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जनपदों में आज भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि, लखनऊ समेत पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। दिन में धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं।

इस दौरान तापमान में भी कमी आने के संकेत हैं। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इस वजह से लोग उमस से राहत नहीं पा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!