Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

केजरीवाल के आरोपों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जताया कड़ा एतराज, लिखा चार पृष्ठों का पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। बीते दिनों दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एलजी पर कई आरोप लगाए थे। अब केजरीवाल के आरोपों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कड़ा एतराज जताते हुए चार पेजों का एक पत्र लिखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के हेडमास्टर कहने के आरोपों पर एलजी कहा कि मैं हेडमास्टर के रूप में कार्य नहीं कर रहा हूं। मैं लोगों की आवाज के रूप में काम कर रहा हूं।

एलजी ने लैटर में लिखा, “मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है कि आपने पिछले कुछ दिनों में मेरे बारे में कई बयान दिए हैं जो कि गंभीर और अपमानजनक हैं।” जैसे कि आपने कहा, “एलजी कौन है” और “वह कहां से आया” आदि…… इनका उत्तर दिया जा सकता है। यदि आप देश के संविधान को देखें तो इनका जवाब देने की जरूरत नहीं है। आपके बयान निम्न स्तर के हैं।”

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आगे लिखा कि मुझे मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि सोमवार,16 जनवरी 2023 को आप विधानसभा छोड़कर अन्य लोगों के साथ मिलकर राजनिवास के बाहर मुझसे मिलने की डिमांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद मैंने आपको बुलाया और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुझसे मिलने आए थे।

एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षा के दावों पर अंगुली उठाते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की संख्या गिरी है जो कि चिंताजनक है। 2013-2014 सत्र में जहां 16.1 लाख बच्चे पंजीकृत हुए थे वहीं, 2019-20 सत्र में 15.1 लाख बच्चे पंजीकृत हुए हैं। दिल्ली की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और छात्रों की संख्या का गिरना निराशाजनक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!