Breaking News :
>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डदेहरादून

मंत्री गणेश जोशी से मिले गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द् रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 मार्च 2026, देहरादून। देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शासकीय आवास में गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनरल डीएस राणा ने सेना का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए आभार जताया। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में हुई घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अधिकाधिक अवसर प्रदान करने तथा वीरता चक्र विजेताओं की सम्मान राशि को बढ़ाये जाने का आग्रह किया। उन्होंने जनपद टिहरी के चंबा में गब्बर सिंह मेमोरियल के सुधारीकरण पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त, पूर्व सैनिकों के साथ भूमि संबंधी मामलों में हो रही धोखाधड़ी को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में चारधाम यात्रा मार्ग पर पूर्व सैनिकों के लिए सीजनल रोजगार के अवसर सृजित करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम में प्रत्येक 15 दिवस में आर्मी बैंड-शो आयोजित करने की व्यवस्था बनाने, सेरामोनियल ड्रैस के साथ प्रत्येक दिवस गार्ड रिट्रीट सहित 15 जनवरी को आर्मी-डे पर देहरादून में फुल रिर्हल परेड करवाने पर भी सेना अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने सैन्यधाम के म्युजियम में गढ़वाल राईफल्स से सहयोग का अनुरोध किया।

इस दौरान उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (से.नि.), 127वीं टेरिटोरियल आर्मी के कमान अधिकारी कर्नल प्रफुल थपलियाल एवं अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!