Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

लेफ्टिनेंट जनरल (DG AFMS) दलजीत सिंह पहुंचे स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ने एसआरएचयू के छात्रों को दिया सक्सेस मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 सितम्बर 2023, डोईवाला। भारतीय सेना में चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह (एवीएसएम, वीएसएम, पीएचएस) ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट पहुंचे। यहां पर उन्होंने गेस्ट लेक्चर के दौरान छात्र-छात्राओं सहित फैकल्टी को सफलता का मंत्र दिया। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन की ओर से गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया। कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने परिसर में पहुंचने पर महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कुलाधिपति डॉ.धस्माना ने उन्हें संस्थापक डॉ.स्वामी राम की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक ‘लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स’ भेंट की।

टीम मैनेजमेंट है सफलता का सक्सेस मंत्रा
इसी कड़ी में एसआरएचयू के सभागार में आयोजित गेस्ट लेक्चर में मौजूद छात्र-छात्राओं में लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने जोश भर दिया। ‘हम अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए कैसे प्रेरित करें? सबक जो मैंने अपने रास्ते में सीखें’ विषय पर उन्होंने अपने अपने अनुभव साझा किए। लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वह अपनी मूल जड़ों को न भूले। सफलता के लिए सबसे जरूरी है टीम मैनेजमेंट।

नैतिक शिक्षा, अध्यात्म व सेवा की संगम स्थली है एसआरएचयू
लेफ्टिनेंट दलजीत सिंह ने कहा कि कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट राष्ट्रप्रेम की भावना को समाहित करता है। वर्तमान दौर में दूसरे शिक्षण संस्थानों से अलग नैतिक शिक्षा को आधार बनाया है। संस्थान की स्थापना के पीछे संस्थापक डॉ. स्वामी राम का जो उद्देश्य था उसी सेवाभाव व अध्यात्म संस्थान जनसेवा में लगा हुआ है।

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के मानद सर्जन नियुक्त किए गए
लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं। वह देश के एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ और नियोनेटोलॉजिस्ट भी हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से बाल रोग में मास्टर डिग्री और चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर से नियोनेटोलॉजी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें दिसंबर 1983 में एएफएमएस में नियुक्त किया गया था। उन्हें 2006 में चीफ ऑफ द एयर स्टाफ कमेंडेशन, 2011 में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन, सशस्त्र बलों के लिए उनकी उत्कृष्ट और मेधावी सेवाओं के लिए 2020 में विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) और 2023 में असाधारण क्रम की उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 में ले.जनरल दलजीत सिंह को राष्ट्रपति का मानद सर्जन नियुक्त किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!