Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

आइये, मनाये दिवाली, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि-पूजन के इस ऐतिहासिक पल को बनाये यादगार : घनश्याम चन्द्र जोशी

[box type=”shadow” ]आइये, मनाये दिवाली……..अपने घर में विराजेंगे रामलल्ला

  • सोमवार से ही देश तथा प्रदेश में बना हुआ है दीपावली जैसा माहौल।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्याह्न श्रीराम मंदिर की आधार-शिला रखेंगे।
  • आकाश ज्ञान वाटिका, न्यूज़ पोर्टल कार्यालय में खुशी का माहौल पूर्ण चरम पर।
  • 151 दीपकों के माध्यम से श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर हेतु भूमि-पूजन की खुशी में कार्यालय एवं घर को किया जायेगा प्रकाशमय।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 4 अगस्त 2020, देहरादून। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि-पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 5 अगस्त 2020 को करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर देश के साथ ही विदेशों में भी अत्यधिक उल्लास का माहौल है। सोमवार से ही देश तथा प्रदेश में आज तथा कल दीपावली जैसा माहौल बना हुआ है। श्रीराम नगरी अयोध्या में उल्लास एवं खुशी का माहौल पूर्ण चरम पर है। श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि-पूजन 5 अगस्त, बुधवार को है, परन्तु इसकी तैयारी मंगलवार से ही शुरू हो गई है। असीम खुशी व आनन्द का यह माहौल श्रीराम नगरी अयोध्या के साथ-साथ देशभर में अपने चरम पर है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रामनगरी पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री बुधवार को मध्याह्न श्रीराम मंदिर की आधार-शिला रखेंगे तथा इस समय तक निरन्तर भूमि-पूजन का अनुष्ठान का कार्य चलता रहेगा।

[box type=”shadow” ]

आकाश ज्ञान वाटिका, न्यूज़ पोर्टल के संपादक, घनश्याम चन्द्र जोशी (पूर्व नौ-सैनिक) के आवास एवं कार्यालय में श्रीराम जन्मभूमि के पूजन को लेकर सोमवार से ही ख़ुशी का माहौल है। घर का हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की तैयारी में लगा है। घर की छत पर रंग-रोगन का कार्य कर सभी गमलों को गेरूवे रंग का बॉर्डर देकर खूबसूरत बनाया गया है। घर के अंदर मंदिर की सजावट कर, राम दरबार को सजाया जा चुका है।
बुधवार प्रातः 8:00 बजे से ही पूजा अर्चना का कार्य शुरू हो जायेगा तथा फिर हवन आदि के उपरान्त श्रीराम ध्वज को फहराया जायेगा।
शाम 7:30 बजे से 151 दीपकों के माध्यम से श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर हेतु भूमि-पूजन की खुशी में पूरे घर को प्रकाशमय कर, दीप जलाकर उल्लास व्यक्त कर, इस स्वर्णिम पल को यादगार बनाया जायेगा। घर की छत पर 51 दीयों से स्वस्तिक चिह्न को प्रकाशमय किया जायेगा।
मंगलवार 5 बजे शाम से दीयों को रंगने एवं सजाने का कार्य किया जा रहा है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!