Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटों में एक लाख से कम मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। देश में आज लगातार चौथे दिन कोरोना के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान मौत का आंकड़ा 3400 से अधिक रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 91,702 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3403 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.49% है।

देश में कोरोना वायरस के कम होते के साथ ही वायरस के संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना से 1 लाख 34 हजार 580 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 77 लाख 90 हजार 73 हो गया है। भारत की कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 94.93% हो गई है। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,281 एक्टिव केस कम हुए हैं। भारत में कोरोना के फिलहाल 11 लाख 21 हजार 671 एक्टिव केस हैं। भारत की एक्टिव कोरोना दर अभी 3.83% है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक भारत में 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 823 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण देश भर में अब तक कुल 3 लाख 63 हजार 79 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.24% है।

देशभर में गुरुवार 10 जून तक 24 करोड़ 60 लाख 85 हजार 649 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 32 लाख 74 हजार 674 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 37 करोड़ 42 लाख 42 हजार 384 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख 44 हजार 131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4.49 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!