Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘लियो’ का ट्रेलर जारी, संजय दत्त से भिड़े थलापति विजय; खूँखार अवतार ने जीता दिल

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 अक्टूबर 2023, केन्या। पिछले काफी समय से फिल्म लियो सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय इससे जुड़े हैं, जो एक से बढक़र एक फिल्में दर्शकों को दे चुके हैं।अब वह लियो लेकर आ रहे हैं, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। संजय दत्त भी इस फिल्म से जुड़े हैं। अब नई खबर ये है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म में एक्शन से लेकर ड्रामा, वो सबकुछ है, जिसकी उम्मीद विजय के प्रशंसक उनसे करते हैं।एक तरफ जहां उनका ताबड़तोड़ एक्शन ध्यान खींचता है, वहीं संजय के साथ उनका टकराव भी देखते ही बनता है।संजय की दमदार झलक देखने को मिली है, वहीं शेर की तरह दहाड़ते विजय का खौफनाक अवतार भी फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।बैकग्राउंड म्यूजिक भी दमदार है और अभिनेत्री तृष्णा कृष्णन संग विजय की जोड़ी भी जंच रही है।

इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जिनकी कैथी, विक्रम और मास्टर जैसी पिछली फिल्में हिट हुई हैं।अब वह विक्रम की सफलता के बाद लियो दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। विजय और कनगराज इससे पहले मास्टर में साथ काम कर चुके हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 16 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह केरल में किसी भी गैर-मलयालम फिल्म के लिए किया गया अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में अनुराग के अलावा निर्देशक, मैसस्किन और गौतम मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।अनुराग ने खुद लोकेश की किसी फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। वह लोकेश की फिल्मों से काफी प्रभावित थे।लियो मूल रूप से तमिल में बनी है, लेकिन इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

बॉलीवुड के कई सितारे साउथ की फिल्मों में दिखने वाले हैं। सैफ अली खान को जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में देखा जाएगा। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी कल्कि 2898 एडी तो अर्जुन रामपाल अभिनता नंदमुरी बालकृष्णा की फिल्म भगवंत केसरी में दिखेंगे।

विजय ने बाल कलाकार के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया, जबकि बतौर लीड अभिनेता उनकी पहली फिल्म नालया थीरपू थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी।उन्होंने इंटरनेशनल अचीवमेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।विजय को आखिरी बार फिल्म वारिसु में देखा गया था, जो सुपर-डुपरहिट रही थी। वह मास्टर, मर्सल, बिगिल, सरकार और थुप्पक्की जैसी कई सफल फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!