Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड की राजनीति के लिए बहुत बड़ा झटका : नहीं रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश

  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
  • 80 वर्षिय नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश, इंदिरा करीब 47 सालों से राजनीति में सक्रिय थीं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ० इंदिरा हृदयेश का आज दिल्ली में निधन हो गया। डॉ० इंदिरा हृदयेश कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने दिल्ली गई हुई थी।

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने बताया कि इंदिरा हृदयेश दिल्ली में पार्टी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आई हुई थीं। आज सुबह अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया तथा उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड भवन में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था और बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई।
नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश के निधन से उत्तराखंड की राजनीति एवं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नेता प्रतिपक्ष के निधन से समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके शव को हल्द्वानी लाया जा रहा है। 80 वर्षिय नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश, इंदिरा करीब 47 सालों से राजनीति में सक्रिय थीं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और उत्तराखण्ड में नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी नेता प्रतिपक्ष डॉ० इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!