Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
उत्तराखण्ड

वकीलों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए किया सचिवालय कूच

पुरानी जेल परिसर में चैंबर के लिए प्रस्तावित जमीन आवंटन में हो रही देरी और सरकार पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने पीएचक्यू के पास की गई बेरिकेडिंग पर उन्हें रोक दिया। जहां वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

वकीलों के उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए परेड ग्राउंड से सचिवालय तक के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सचिवालय में जाने से रोके जाने से नाराज अधिवक्ता बेरिकेडिंग पर ही रुककर नारेबाजी करने लगे। इस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे ने उन्हें वहीं पर ज्ञापन देने को कहा तो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि वह कैबिनेट मंत्री स्तर के व्यक्ति को ही ज्ञापन देंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। पुरानी जेल परिसर में निर्माणाधीन न्यायालय भवन के पास चैंबर के लिए जमीन देने की घोषणा करते हुए 16 फरवरी 2018 को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भूमि पूजन किया था। परिसर में लगा शिलापट इसका गवाह है, लेकिन आज तक जमीन आवंटित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मिल चुका है। राज्य आदोलन में भी अधिवक्ताओं की बड़ी भूमिका रही, लेकिन आज भी वह हाशिये पर हैं। हमारी माग है कि अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। अधिवक्ताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना हो।

नौ नवंबर 2000 से पूर्व के अधिवक्ताओं को राज्य आदोलनकारी घोषित किए जाने की भी मांग भी उन्होंने उठाई। इस दौरान पूर्व सांसद व बार काउंसिल के सदस्य महेंद्र पाल, बार काउंसिल के सदस्य सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता, बार एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा, सुनीता प्रकाश, मधु ठाकुर, प्रवीन रावत, कमल यादव के अलावा कोटद्वार और हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

पार्षद के भाई को वकीलों ने पीटा 

सचिवालय कूच के दौरान बाइक सवार युवक ने एक वकील से बदसलूकी कर दी। इस पर आसपास खड़े वकीलों ने युवक को पीट दिया। हंगामा होता देख कोतवाल एसएस नेगी मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को मुक्त कराया। युवक शहर के एक पार्षद का भाई बताया जा रहा है। एसएसआइ कोतवाली ने बताया कि मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!