Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

‘उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक बन रही है नजीर’ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, लखनऊ। संविधन दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाï के साथ दोनों डिप्टी सीएम तथा मंत्रीगण ने राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस एवं अधिवक्ता कल्याणार्थ आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सर्वविदित है 26 नवंबर,1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। इस दौरान अलग-अलग समितियों के प्रारूप को एक रूप देने के लिए एक शिल्पी के रूप में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को यह दायित्व दिया गया था। बाबा साहब की 125वें जयंती वर्ष में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान के ही कारण हम सभी को एक सामान मताधिकार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल संविधान से प्रदत्त अधिकार प्राप्त हुए हैं, बल्कि भारत को दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए हर नागरिक को कुछ कर्तव्य भी बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज हमने माननीय राष्ट्रपति के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहराया है। इसके साथ हमें महामहिम राष्ट्रपति,माननीय उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुनने को प्राप्त हुआ है। आज संविधान दिवस पर मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। भारत के संविधान निर्माताओं की भावनाओं के अनुरूप हम सब भी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक कर सकें, इसके लिए आप सभी के प्रति मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बन रही है। जब देश विभिन्न कानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है, उतनी ही तेजी के साथ वे षड्यंत्र भी प्रारंभ होते हुए दिखाई देते हैं, जो भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढऩे देना चाहते हैं। हमको इन चुनौतियों से भी निपटना होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संविधान दिवस पर शुक्रवार को यहां लोकभवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संविधान की उद्देशिका के पाठन का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। 

देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके बाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!