Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

एलपीजी की घटतौली से रोजाना ढाई लाख का खेल, जानिए कैसे हो रहा गोलमाल

हल्द्वानी : रसोई गैस सिलेंडर में घटतौली का बड़ा खेल चल रहा है। कांटे में गड़बड़ी कर उपभोक्ताओं की जेब पर चूना लगाया जा रहा है। होम डिलीवरी देते समय उपभोक्ता के सामने सिलेंडर का वजन करने का नाटक किया जाता है। शहर के कुछ जागरुक उपभोक्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी देने वाले वितरकों की कारगुजारी का भंडाफोड़ किया है। घटतौली के काले कारोबार से हल्द्वानी में रोजाना ढाई लाख रुपये का खेल किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सजगता के बाद वितरक सजग उपभोक्ता को सिलेंडर देने से कतरा रहे हैं। कारगुजारी बयां करती पड़ताल पर आधारित रिपोर्ट।

यह होता है सिलेंडर का वास्तविक वजन

घरेलू सिलेंडर में 14 किलो 200 ग्राम गैस होती है व खाली सिलेंडर का वजन 15 किलो, 15 किलो 600 ग्राम, 15 किलो 700 ग्राम, 15 किलो 900 ग्राम। खाली और भरे सिलेंडर का वजन सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में अंकित रहता है। डिलीवरी से पहले इसे देखना चाहिए।

तौल पर चार किलो कम निकला गैस

तनुज गुप्ता, मंगलपड़ाव ने बताया कि हमारे पास इंडेन का कनेक्शन है। कुछ समय पहले हमने इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगाया। सिलेंडर लेते समय पहले तो वितरक ने दूसरे कांटे पर वजन करने से मना कर दिया। जोर देने पर वजन किया तो सिलेंडर 4 किलो कम निकला। इसके बाद से सिलेंडर की डिलीवरी देने के लिए बहाने करने लगे हैं।

मंगाया है इलेक्‍ट्रॉनिक कांटा

भारत भूषण, कारखाना बाजार ने बताया कि सोशल मीडिया में चली एक वीडियो देखने के बाद मैंने इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाया। पिछले दो बार इंडेन का सिलेंडर लेने पर वजन कम निकला। जबकि वितरक के कांटे में वजन पूरा निकला। जब से तौल करना शुरू किया है, तब से डिलीवरी ब्वॉय आज-कल आने की बात कहकर टाल देते हैं।

जल्‍द खत्‍म हो जा रहा गैस

सौरभ गुप्ता, साहुकारा लाइन ने बताया कि हम इंडेन के उपभोक्ता हैं। सिलेंडर जल्दी खत्म हो जा रहा था। इसलिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक कांटा मंगाया। डिलीवरी के समय सिलेंडर पूरे वजन का मिला, बाद में इलेक्ट्रानिक कांटे से तौला तो वजन साढ़े तीन किलो कम था। अब ठेकेदार के आदमी डिलीवरी देने के लिए बहाना बनाते हैं।

ऐसे समझें अवैध कारोबार का गणित

25 हजार ग्राहक संख्या वाली हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी रोजाना 700 सिलेंडर की सेल करती है। काठगोदाम इंडेन, इंडेन की दो निजी एजेंसी व एचपी के ग्राहकों को लगाकर 1800 से दो हजार सिलेंडर की प्रतिदिन सेल होती है। प्रति सिलेंडर औसतन तीन किलो घटतौली होने पर एक सिलेंडर में 130 रुपये (14 किलो वजनी सिलेंडर की कीमत 600 रुपये मानने पर) का खेल होता है। दो हजार सिलेंडर में आंकड़ा ढाई लाख से ऊपर पहुंचता है।

डिलेवरी लेने से पहले करें वजन

रवि मेहरा, प्रबंधक इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी ने बताया कि हुक वाले कांटे पहले चलते थे। हमने सभी वाहनों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे उपलब्ध कराए हैं। डिलीवरी लेने से पहले उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराएं। किसी तरह की लापरवाही की फोन नंबर 05946-254383 पर तत्काल शिकायत करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!